{"_id":"5d3df2aa8ebc3e6cec0c81ce","slug":"assam-can-play-a-bigger-role-in-strengthening-ties-with-southeast-asian-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के साथ संबंध मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है असम: सोनोवाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के साथ संबंध मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है असम: सोनोवाल
Mon, 29 Jul 2019 12:38 AM IST
Nilesh Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सर्बानन्द सोणोवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से अपने निवास पर मुलाकात की। मुलाकात में दोनों नेताओं ने दक्षिण पूर्व एशिया के राष्ट्रों के साथ भारत के संबंध मजबूत बनाने के लिए असम और पूर्वोत्तर के राज्यों की भूमिका का बेहतर इस्तेमाल करने पर विचार विमर्श किया। सोनोवाल ने कहा कि असम सहित पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्य दक्षिण एशियाई देशों से भारत के सम्बंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
आर्थिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने से ये देश भारत के ज्यादा करीब आ सकते हैं जिसका लम्बे समय में देश को लाभ मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से आग्रह किया कि वे अपनी भूमिका का बेहतर उपयोग करें जिससे दक्षिण एशियाई देशों से भारत के सम्बंध बेहतर होने का सीधा लाभ असम सहित पूरे पूर्वोत्तर के राज्यों को मिले।
दिसपुर में हुई इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि 'एक्ट ईस्ट पालिसी' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में आता है और मूल रूप से उन्होंने ही इसे आगे बढ़ाने की बात सोची थी। दक्षिण एशियाई देशों से सम्बंध बेहतर बनाने में इन राष्ट्रों और भारत के बीच अच्छा शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग बड़ी भूमिका निभा सकता है, इसलिए इन माध्यमों से दक्षिण एशियाई देशों की जनता के साथ भारत के लोगों के सीधे सम्बंध बनाने को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सोनोवाल ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से सम्बंध बेहतर बनाने के लिए इन देशों के साथ भारत का सीधा संपर्क बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। इन देशों और भारत के बीच वायुमार्ग, सड़कों और रेलवे के बेहतर नेटवर्क बनाने से इन देशों को अपने साथ जोड़ने में मदद मिलेगी, इसलिए सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।