फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Cabinet approves creation of 4 new districts, 81 sub-districts

Assam: कैबिनेट बैठक के बाद सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने की घोषणा, राज्य में चार नए जिले और 81 उप-जिले बनाए जाएंगे

Fri, 25 Aug 2023 07:22 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी।
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

इससे पहले असम सरकार ने पिछले साल दिसंबर में राज्य में परिसीमन अभ्यास शुरू होने से ठीक पहले, इन चार जिलों को चार अन्य में मिला दिया था और कुछ गांवों के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार को बदल दिया था।

विज्ञापन
Assam Cabinet approves creation of 4 new districts, 81 sub-districts
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि असम मंत्रिमंडल ने प्रशासनिक दक्षता में सुधार के लिए परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार नए जिले और 81 उप-जिले बनाने का फैसला किया है। सीएम सरमा ने अपने मंत्रिमंडल की 100वीं बैठक की अध्यक्षता करने के बाद गुवाहाटी में मीडिया को जानकारी देते हुए यह घोषणा की। चार नए जिले बनने से असम में कुल 35 जिले हो जाएंगे।असम में जो नए चार जिले बनाए गए हैं उनमें होजाई, बिश्वनाथ, तामुलपुर और बजाली शामिल हैं।

विज्ञापन


सीएम सरमा ने कहा, इन जिलों का गठन प्रशासनिक दक्षता में सुधार के लिए परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा। नए जिलों में होजाई, विश्वनाथ, तामुलपुर और बजाली शामिल हैं। होजई जिले में लुमडिंग, होजई और बिनकांडी विधानसभा क्षेत्र, बिश्वनाथ जिले में बिहाली, बिश्वनाथ और गोहपुर विधानसभा क्षेत्र, तामुलपुर जिले में तामुलपुर और गोरेश्वर विधानसभा, बजाली जिले में बजाली और भवानीपुर-सोरभोग विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला आयुक्तों को सौंपी जाएंगी प्रशासनिक शक्तियां
सरमा ने कहा कि कैबिनेट ने 24 मौजूदा नागरिक उप-मंडलों को भंग करने का भी फैसला किया है। इसके बजाय, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को कवर करते हुए 81 उप-जिले बनाए जाएंगे, जिसमें सभी प्रशासनिक शक्तियां अतिरिक्त जिला आयुक्तों को सौंपी जाएंगी। छठी अनुसूची स्वायत्त परिषदों के तहत निर्वाचन क्षेत्रों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा और बाद में हितधारकों के साथ परामर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जिलों का किया गया था विलय
इससे पहले, असम सरकार ने पिछले साल दिसंबर में राज्य में परिसीमन शुरू होने से ठीक पहले, चार जिलों को चार अन्य में मिला दिया था और कुछ गांवों के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार बदल दिए थे। बिश्वनाथ जिले को सोनितपुर में मिला दिया गया था। होजई को नागांव में, बजाली को बारपेटा में और तामुलपुर को बक्सा में मिला दिया गया था।


धेमाजी बम विस्फोट पर सीएम सरमा का बयान
धेमाजी बम विस्फोट के फैसले पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा कहा कि धेमाजी विस्फोट की जांच बहुत पहले की गई थी। हमने डीजीपी से गुवाहाटी उच्च न्यायालय के फैसले का अध्ययन करने के लिए कहा है। अगर हमें कानूनी सलाह मिलेगी तो हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। आइए देखें कि न्यायाधीश इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचे। फैसले की प्रति कल तक उपलब्ध नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed