असम के बीटीसी चुनाव में जीत पर पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई
असम के बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के चुनाव में जीत के बाद से भारतीय जनता पार्टी काफी उत्साहित नजर आ रही है। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं इस जीत पर हमारे सहयोगी यूपीपीएल और असम भाजपा को बधाई देता हूं। असम बीटीसी चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मैं एनडीए के प्रति विश्वास रखने के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं।
NDA is committed to serving the people of the Northeast.
I congratulate our ally UPPL and @BJP4Assam for securing a majority in the Assam BTC election, and wish them the very best in fulfilling people’s aspirations.विज्ञापन
I thank the people for placing their faith in the NDA. — Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2020
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दी बधाई
वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं नीतियों में लोगों का भरोसा दर्शाते हैं। किसी भी एक दल को 40 सदस्यीय बीटीसी में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। सत्तारूढ़ बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीए) 17 सीटों पर चुनाव जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। चुनाव अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजग सहयोगी यूपीपीएल और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम भाजपा के नेताओं को राज्य में बीटीसी चुनाव में स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं। यह नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं नीतियों में लोगों का भरोसा दर्शाते हैं।'
केद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव में जीत को लेकर राजग के प्रदर्शन की सराहना की और इसे मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास करार दिया। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को 12 सीटों पर जीत मिली है।
वहीं भाजपा को नौ और कांग्रेस तथा गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है। भाजपा और यूपीपीएल ने औपचारिक तौर पर गठबंधन की घोषणा नहीं की है लेकिन दोनों ने ही स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर चुनाव बाद गठबंधन के संकेत दिए थे।
अमित शाह ने दी बधाई
भाजपा को मिली जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 'एनडीए ने असम बीटीसी चुनाव में सहज बहुमत हासिल किया है। हमारे सहयोगी यूपीपीएल, सीएम सर्बानंद सोनोवाल, हिमंत बिस्वा सरमा, रणजीत कुमार दास और असम भाजपा को बधाई। मैं असम के लोगों को एक विकसित उत्तर पूर्व के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में उनके निरंतर विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं।
NDA secured a comfortable majority in Assam BTC election.
— Amit Shah (@AmitShah) December 13, 2020
Congratulations to our ally UPPL, CM @sarbanandsonwal, @himantabiswa, @RanjeetkrDass and @BJP4Assam unit.
I thank people of Assam for their continued faith in PM @narendramodi’s resolve towards a developed North East.