फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam BJP president Bhabesh Kalita Says NDA aims 12 of 14 Lok Sabha seats in state

असम भाजपा अध्यक्ष बोले: NDA का लक्ष्य राज्य में 12 लोकसभा सीटें जीतना; राहुल की यात्रा से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

Wed, 10 Jan 2024 04:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 10 Jan 2024 04:12 PM IST
सार

असम भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता ने कहा कि हम राज्य में 12 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रख रहे हैं। हमारा लक्ष्य पिछले आम चुनावों की तुलना में अपना वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाना है।

विज्ञापन
Assam BJP president Bhabesh Kalita Says NDA aims 12 of 14 Lok Sabha seats in state
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक दलों ने अभी से अपनी लामबंदी शुरू कर दी है। पार्टियां अलग-अलग राज्यों में जीत को लेकर अलग-अलग दावे कर रही हैं। इस बीच, असम भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता ने बुधवार को असम में 12 सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजग इस साल के मध्य में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान 14 में से कम से कम 12 सीटें जीतने का लक्ष्य बना रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का राज्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होगी। यह असम में आठ दिनों तक रहेगी। कलिता ने गुवाहाटी में भाजपा की असम कार्यकारिणी की बैठक के मौके पर कहा कि एक गठबंधन के रूप में एनडीए का लक्ष्य असम में 14 में से 12 लोकसभा सीटें जीतना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 12 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रख रहे हैं। हमारा लक्ष्य पिछले आम चुनावों की तुलना में अपना वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाना है। साथ ही पार्टी इस बार उम्मीदवारों की जीत का अंतर भी बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब उनसे गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारें के संबंध में पूछा गया तो कलिता ने कहा कि भाजपा, एजीपी और यूपीपीएल के बीच सीट बंटवारे को लेकर हम फरवरी में बैठक करेंगे। फरवरी की संयुक्त बैठक में ही सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा।"

राहुल पर भी साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर भी तंज कसा। भाबेश कलिता ने कहा कि राज्य के लोगों ने असम की राजनीति से सबसे पुरानी पार्टी को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए असम भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी आएंगे और जाएंगे। ऐसी यात्राएं पहले भी हुई हैं। वे कुछ भी कर लें, कांग्रेस अगले 25 साल तक असम में सत्ता में नहीं आएगी।

गौरतलब है कि असम में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। इसमें से वर्तमान में नौ सीटें भाजपा, तीन पर कांग्रेस और एक-एक सीट पर एआईयूडीएफ और एक निर्दलीय का कब्जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed