फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam BJP MP Kamakhya Prasad Tassa calls Gandhi and Nehru garbage

भाजपा सांसद ने गांधी-नेहरू को कहा 'कचरा', कांग्रेस ने दर्ज करवाई शिकायत

Mon, 23 Oct 2017 08:46 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 23 Oct 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
Assam BJP MP Kamakhya Prasad Tassa calls Gandhi and Nehru garbage
भाजपा सांसद का विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता

असम से भाजपा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा पर महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का अपमान करने का आरोप लगा है, जिसके बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि तासा ने नेहरू-गांधी की तुलना कचरे से की थी।

विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि आदिवासी नेता तासा ने एक रैली में कहा था कि कांग्रेस ने दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा के बारे में जाने बिना लोगों के दिमाग में गांधी और नेहरू जैसा 'कचरा' भर दिया। कांग्रेस के मुताबिक, उस रैली में राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा सांसद बोले- मौज मस्ती के लिए न रह जाएं हमारे मंत्रियों के विदेशी दौरे
विज्ञापन
विज्ञापन


अब असम की राजधानी गुवाहाटी में कामाख्या प्रसाद तासा के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस उनके पुतले जलाकर उनको सांसद के पद से हटाने की मांग कर रही है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और सुष्मिता देव ट्विटर पर तासा के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।

असम में भाजपा ने दो पार्टियों के गठबंधन से सरकार बनाई हुई है। वहां बीजेपी कुछ कॉलेजों के नाम उपाध्याय पर रख चुकी है जिसके बाद कांग्रेस और स्थानीय संगठन आरोप लगाते रहे हैं कि बीजेपी राज्य के लोगों पर संघ की विचारधारा थोपना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed