फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam BJP MP calls AIUDF Chief Ajmal communal man over his remark on crackdown against child marriages

Assam: बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भाजपा सांसद का बदरूद्दीन अजमल पर पलटवार, बताया सांप्रदायिक व्यक्ति

Sat, 04 Feb 2023 06:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Feb 2023 06:38 PM IST
सार

एआईयूडीएफ सासंद अजमल की टिप्पणी का जवाब देते हुए भाजपा नेता दिली सैकिया ने कहा, बदरुद्दीन अजमल विशुद्ध रूप से एक सांप्रदायिक व्यक्ति हैं, उनकी पार्टी का काम केवल सरकार की हर पहल में धार्मिक रंग ढूंढना है।

विज्ञापन
Assam BJP MP calls AIUDF Chief Ajmal communal man over his remark on crackdown against child marriages
दिलीप सैकिया, बदरूद्दीन अजमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप सैकिया ने शनिवार को एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर निशाना साधा और उन्हें सांप्रदायिक व्यक्ति बताया। दरअसल, अजमल ने राज्य में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई का संज्ञान लेते हुए कहा था कि यह कार्रवाई मुसलमानों को परेशान करने के लिए की गई है। 

विज्ञापन


अजमल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2007 के तहत दंडनीय अपराध है, लेकिन राज्य द्वारा आज तक कोई अभियान नहीं चलाया गया। अब सरकार गिरफ्तारियां कर रही है और जल्द ही वह घोषणा करेगी कि नब्बे फीसदी लड़के और लड़कियां मुस्लिम हैं। गिरफ्तारियां एकतरफा होंगी, यह हम जानते हैं। यह सककार मुस्लिम विरोधी है। भाजपा वहां है और आरएसएस है, इसलिए उन पर दबाव होगा। 
विज्ञापन


एआईयूडीएफ सासंद अजमल की टिप्पणी का जवाब देते हुए भाजपा नेता दिली सैकिया ने कहा, बदरुद्दीन अजमल विशुद्ध रूप से एक सांप्रदायिक व्यक्ति हैं, उनकी पार्टी का काम केवल सरकार की हर पहल में धार्मिक रंग ढूंढना है। वे हमेशा एक धार्मिक एंगल ढूंढने की कोशिश करते हैं। बाल विवाह पर इस कार्रवाई का किसी जाति या समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है। वे वोट बैंक के लिए कुछ भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलदोई से सांसद सैकिया ने कहा कि बदरूद्दीन अजमल एक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और अगर वह समझते हैं और संविधान में भरोसा करते हैं, तो उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था।  इसके बजाय उन्हें बाल विवाह रोकना चाहिए था। उन्होंने इस संबंध में अब तक कोई पहल क्यों नहीं की?

बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई में असम पुलिस ने अब तक राज्य भर में मुस्लिमों और हिंदू पुजारियों सहित 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया है। भाजपा सांसद सैकिया ने कहा कि इस कार्रवाई का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम कर रही है और वोट बैंक की परवाह किए बिना समाज की भलाई के लिए काम करती है।


सैकिया ने कहा, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से सबूत इकट्ठा कर रहे थे और शिकायतें प्राप्त कर रहे थे, जिसके आधार पर बाल विवाह में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे कहा, एक नाबालिग लड़की की शादी करना कैसे सही है? समाज के हित के लिए बाल विवाह को रोकना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed