{"_id":"62da93cf10ee1b681b314ed0","slug":"assam-bikers-on-way-to-arunachals-tawang-found-dead-in-deep-gorge-itanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: तवांग जा रहे असम के बाइकर्स खाई में मृत मिले, अरुणाचल में एंट्री करते ही टूटा था संपर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: तवांग जा रहे असम के बाइकर्स खाई में मृत मिले, अरुणाचल में एंट्री करते ही टूटा था संपर्क
Fri, 22 Jul 2022 11:00 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:00 PM IST
सार
Arunachal Pradesh: पश्चिम कामेंग के पुलिस अधीक्षक सांगे नोरबू (SP Sange Norbu) ने बताया कि कार शवों के साथ भालुक पोंगे के पास सेसा झरने से कुछ किलोमीटर आगे नदी तट के पास एक गहरी खाई में मिली। अधिकारी ने कहा, पुलिस ने खाई से शवों को निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
असम के लापता चारों युवकों के शव अरुणाचल प्रदेश में मिले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के चार लोगों के शव शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के पश्चिम कामेंग जिले में एक गरी काई में मिले। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करते ही टूटा संपर्क
उन्होंने बताया कि वे असम के विभिन्न मोटरसाइकल राइडिंग क्लबों (Motorcycle Riding Club) के सदस्य थे और कार से अरुणाचल प्रदेश के तवांग (Tawang) जा रहे थे। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने के बाद उनका परिवारों से संपर्क टूट गया था।
गहरी खाई में शवों के साथ मिली कार
पश्चिम कामेंग के पुलिस अधीक्षक सांगे नोरबू ने बताया कि कार शवों के साथ भालुक पोंगे के पास सेसा झरने से कुछ किलोमीटर आगे नदी तट के पास एक गहरी खाई में मिली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इलाके में घना कोहरा है और हो सकता है कि इसके कार कारण उनकी कार सड़क से फिसल गई हो। नोरबू ने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अधिकारी ने कहा, पुलिस ने खाई से शवों को निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया है।
मृतकों की पहचान हुई
मृतकों की पहचान असम के नागांव जिला निवासी 30 वर्षीय नयन बसमुतारी, 30 वर्षीय बेदांता बोरमहेला और कामरूप जिला के सोनापुर निवासी हीरक बोरो (32 वर्षीय) और सोनितपुर जिला के रंगापारा निवासी संजीव दास (34 वर्षीय) के रूप में हुई है।
संपर्क टूटने के बाद से उनके परिवार वाले सोशल मीडिया पर उनकी जानकारी की अपील कर रहे थे।