{"_id":"60a4bae28ebc3e8dbf3cba11","slug":"assam-assitant-professor-arrested-for-raping-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: प्रोफेसर ने पहले नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर आत्महत्या के लिए उकसाया, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: प्रोफेसर ने पहले नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर आत्महत्या के लिए उकसाया, गिरफ्तार
Wed, 19 May 2021 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 19 May 2021 03:51 PM IST
सार
कॉलेज के प्रोफेसर पर बलात्कार, सबूतों को नष्ट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। फिलहाल प्रोफेसर को जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उाजला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में एक प्रोफेसर को नाबालिग छात्रा से कथित रूप से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चिरांग जिले के बेंगटोल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर प्रवीण नारजारी के तुकराझार आवास पर 14 वर्षीय छात्रा का शव मिला। जिसके बाद सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। पुलिस ने कहा कि नाबालिग लड़की पिछले एक साल से प्रोफेसर नारजारी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी प्रोफेसर
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार की रात जानकारी मिली कि पीड़िता ने अपने दोस्त को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा था, जिसमें बताया कि उसके साथ प्रोफेसर ने दुष्कर्म किया और आत्महत्या के लिए उकसाया। पीड़िता ने मैसेज में लिखा कि वह अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती है। मैसेज के बाद पीड़िता ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पीड़िता के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को महिला कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
नगांव में पिता-पुत्र ने नौकरानी को जिंदा जलाया
पिछले महीने भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। नगांव जिले के राहा में एक 12 वर्षीय नौकरानी का शव मिला था। पिता-पुत्र पर नाबालिग को जिंदा जलाने का आरोप लगा था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बता दें कि असम में रेप के बाद जलाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन