असम में बोले सीएम योगी : राम के बिना भारत का काम नहीं चल सकता
- असम के होजाई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली
- रैली में कांग्रेस पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां रैली कर रहे हैं। असम के होजाई में योगी आदित्यानाथ रैली कर रहे हैं। रैली से पहले योगी आदित्यनाथ ने गुवाहाटी में प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर की पूजा की और वहां के दर्शन किए।
रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों ने उत्तर-पूर्व के राज्यों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्व के राज्यों के विकास में अब पंख लग गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कामाख्या मंदिर में जयश्री राम के नारे सुनकर आनंद मिला।
असम में रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ। रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का काम राम के बिना नहीं चल सकता। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तीन तलाक कहने वाले लोग जेल जाएंगे।
रैली में योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि असम में समृद्धि देने वाली सरकार ही होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अब असम का व्यक्ति भी वहां जाकर रह सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.