फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam assembly election cm sarbananda sonowal files nomination from majuli seat know political scenario

माजुली: 2016 में सर्बानंद सोनोवाल को मिली थी जीत, क्या दोहराएंगे इतिहास, जानें राजनीतिक समीकरण

Tue, 09 Mar 2021 08:39 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माजुली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माजुली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 09 Mar 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Assam assembly election cm sarbananda sonowal files nomination from majuli seat know political scenario
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : facebook.com/SarbanandaSonowal

असम में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सियासी संग्राम तेज हो गया है। इस बीच भाजपा नेता और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार (9 मार्च) को माजुली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे। बता दें कि सोनोवाल ने पिछली बार इसी सीट से 18 हजार 923 वोटों से जीत हासिल की थी। इस रिपोर्ट में हम माजुली सीट के राजनीतिक समीकरण से रूबरू होते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के राजीव लोचन देंगे चुनौती

जानकारी के मुताबिक, सर्बानंद सोनोवाल के सामने कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री राजीव लोचन पेगु की चुनौती होगी। बता दें कि कांग्रेस ने अपने 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें राजीव लोचन पेगु को माजुली सीट से मैदान में उतारा गया है। गौरतलब है कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के कई उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरण में होगा मतदान

बता दें कि असम की 126 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा, जिसमें 47 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में एक अप्रैल को 39 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा, जिसमें 40 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। असम विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।

विज्ञापन

भाजपा ने खत्म किया था कांग्रेस का राज

गौरतलब है कि 126 सीटों वाली असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। साल 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में 15 साल से सत्तासीन कांग्रेस को उखाड़ फेंका था। उस दौरान भाजपा ने 86 सीटें जीती थीं और सर्बानंद सोनोवाल राज्य के मुख्यमंत्री बने। 

ऐसा है माजुली का सियासी समीकरण

बता दें कि माजुली विधानसभा सीट असम की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। साल 2016 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में गई थी। यह विधानसभा सीट असम के फिरोजाबाद जिले में आती है। 2016 में यहां कुल 85 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2016 में भाजपा के सर्बानंद सोनोवाल ने कांग्रेस के राजीव लोचन पेगू को 18 हजार 923 वोटों के अंतर से हराया था। इस बार भी इन दोनों के बीच मुकाबला हो रहा है। गौरतलब है कि माजुली विधानसभा सीट लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रदन बरुआ सांसद हैं। उन्होंने साल 2019 में कांग्रेस के अनिल बोरगोहेन को 3 लाख 50 हजार 551 वोटों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed