फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam assembly election 2021, Congress leader Priyanka Gandhi Vadra In Assam today attacks on bjp for caa

भाजपा पूरे देश में सीएए लागू करने की बात करती है, तो फिर असम में चुप्पी क्यों: प्रियंका गांधी

Mon, 01 Mar 2021 06:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Mar 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Assam assembly election 2021, Congress leader Priyanka Gandhi Vadra In Assam today attacks on bjp for caa
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी दो दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पूरे देश में लागू करने की बात करती है लेकिन असम में इसका उल्लेख करने का उसमें साहस नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  सीएए के खिलाफ असम में 2019 में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और उनमें पांच लोगों की जान चली गई थी। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस और छह अन्य पार्टियों का महागठबंधन विधानसभा चुनाव के बाद असम में सरकार बनाएगा क्योंकि राज्य के लोग भाजपा के झूठे वादों से आजिज आ गए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने यहां पार्टी कार्यकताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि चुनाव से पहले भाजपा बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन अगले पांच वर्षों के दौरान वे लोग उन्हें पूरा करने के लिए कुछ नहीं करेंगे और लोगों को यह समझ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता देश भर में घूम-घूम कर सीएए लागू करने की बातें कर रहे है।, लेकिन वे असम में आने पर इस बारे में चुप्पी साध लेते हैं। 

प्रियंका ने कहा कि राज्य(असम) में इसका जिक्र करने का उनमें (भाजपा नेताओं में) साहस नहीं है और असम के लोगों को उन्हें (भगवा पार्टी के नेताओं को) इस बारे में कभी बोलने तक नहीं देना चाहिए।


गौरतलब है कि सीएए का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए ऐसे हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है, जो उन देशों में धार्मिक प्रताड़ना के चलते 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed