फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam assembly election 2021: Amit Shah addresses in Chirang know important ponts and all updates 

गृह मंत्री शाह की दो टूक: कान खोलकर सुन लें अजमल, असम को घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देंगे

Wed, 31 Mar 2021 01:39 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिरांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिरांग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 31 Mar 2021 01:39 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को असम के चिरांग में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
assam assembly election 2021: Amit Shah addresses in Chirang know important ponts and all updates 
अमित शाह - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को असम के चिरांग में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस कभी भी हिंसा, आतंकवाद और आंदोलन समाप्त करना नहीं चाहती थी। हमने डबल इंजन सरकार के माध्यम से असम को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया।

विज्ञापन


भाषण के दौरान शाह ने बदरुद्दीन अजमल पर भी वार किया। गृह मंत्री शाह ने कहा कि कल (मंगलवार) तो बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि सरकार की चाबी मेरे पास है, मैं जैसे चाहूंगा वैसे सरकार चलाऊंगा, जिसको चाहूंगा उसको मंत्री बनाऊंगा। अरे बदरुद्दीन, सरकार की चाबी आपके हाथ में नहीं है, असम की जनता के हाथ में चाबी है। कान खोलकर सुन लो बदरुद्दीन, असम को घुसपैठियों का अड्डा हम नहीं बनने देंगे। आपको उखाड़ कर फेंकने का काम भाजपा करेगी। पढ़ें शाह के संबोधन की बड़ी बातें...
विज्ञापन

 

  • गृह मंत्री ने राहुल गांधी को असम का पर्यटक बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान है। आप मुझे बताएं कि क्या अजमल असम की पहचान है या भूपेन हजारिका, उपेंद्र नाथ और शंकर देव। ब्लैक माउंटेन बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान नहीं हो सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मोदी जी ने असम के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी पर 6 ब्रिज बनाए, तेल क्षेत्र के विकास के लिए 46 हजार करोड़ रुपये दिए हैं।
  • पांच वर्ष पहले मैं इसी क्षेत्र में आया था तब मैंने कहा था कि भाजपा और असम गण परिषद की सरकार बनाकर दीजिए, हम आतंकवाद मुक्त असम बनाकर देंगे। हमने कहा था कि हम असम में हिंसा का युग समाप्त करके शांति स्थापित करेंगे। 
  • हमने बोडोलैंड समझौता किया है और समझौते के तहत दो तिहाई वादे छह महीने में पूरे कर दिए हैं। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम को फिर से घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देगी।
  • उन्होंने एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा पिछले पांच वर्षों के दौरान उनके द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन को सफलतापूर्वक मुक्त कराने के बाद असम को फिर से घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देगी।
  • शाह ने कहा कि जनता तय करेगी कि असम में सरकार कौन चलाएगा। शाह ने चिरांग जिले के बिजनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कान खोल कर सुन लो अजमल, असम को घुसपैठियों का अड्डा फिर से नहीं बनने देंगे।
  • उन्होंने कहा कि अजमल दावा करते हैं कि अगली सरकार बनाने की 'ताला और चाबी' उनके हाथों में है और वह तय करेंगे कि असम में अगली सरकार कौन बनाएगा, लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं है कि 'ताला और चाबी' असम की जनता के हाथ में है।

  • शाह ने कांग्रेस पर घुसपैठ रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमें और पांच साल दे दीजिए, आदमी तो क्या, परिंदे भी घुस नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा कि (कांग्रेस के) पूर्व मुख्यमंत्री, तरुण गोगोई ने अजमल को खारिज करते हुए कहा था, 'कौन है अजमल' लेकिन अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि एआईयूडीएफ 'असम की पहचान' है।
  • राहुल गांधी पर शाह ने आरोप लगाया कि वह (गांधी) अजमल के असम की पहचान होने के बारे में बात कर रहे हैं जबकि यह राज्य वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव, भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई और भूपेन हजारिका का है, जो असम की पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं और कांग्रेस तथा अजमल को इसे बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उन्होंने दावा किया कि केंद्र और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की डबल इंजन सरकार ने सफलतापूर्वक राज्य में हिंसा और आंदोलन के दौर को समाप्त किया और राज्य को विकास के मार्ग पर ले गए। शाह ने कहा कि पांच साल पहले, मैं पार्टी अध्यक्ष के रूप में आपके पास आया था और असम को हिंसा और आंदोलन से मुक्त करने तथा विकास सुनिश्चित करने का वादा किया था।
  • उन्होंने कहा कि हमने अपने वादे पूरे किए हैं तथा हमें और पांच साल दिए जाते हैं तो हम राज्य को घुसपैठ मुक्त और बाढ़ मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर उग्रवाद की समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उग्रवाद की वजह से कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोडो समझौते पर हस्ताक्षर के लिए पहल की, जिससे राज्य में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ। शाह बुधवार को ही हाजो और सोनापुर में दो और रैलियों को संबोधित करेंगे।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed