फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam and meghalaya Government has allowed the opening of retail liquor outlets from April 13

लॉकडाउन: मेघालय और असम ने सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दी

Sun, 12 Apr 2020 11:06 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Assam and meghalaya Government has allowed the opening of retail liquor outlets from April 13
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के जारी रहने के बीच मेघालय और असम सरकार ने लोगों की मांग को देखते हुए राज्य में सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की इजाजत देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हालांकि, सभी दुकानों पर ग्राहकों के बीच दूरी रखने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा और लोगों के अपने हाथ को स्वच्छ करने पर जोर दिया जाएगा। आबकारी आयुक्त प्रवीण बख्शी ने सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिख कर इस बारे में राज्य सरकार के फैसले की सूचना दी है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी दी है, हालांकि उस दौरान एक दूसरे से दूरी रखने और हाथों को स्वच्छ रखने का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में शराब की दुकानें लॉकडाउन के मद्देनजर 25 मार्च से बंद थीं। वहीं, असम में कल यानी सोमवार से शराब की दुकानें खुलेंगी। आदेश के मुताबिक शराब की दुकानें, बॉटलिंग प्लांट और शराब की भट्टियां निश्चित घंटों के लिए खोली जाएंगी। आदेश में शराब की दुकानों के खुलने का समय नियत दिनों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed