फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Action under child marriage Law Asaduddin Owaisi targets Himanta Biswa Sarma government Updates

Assam: बाल विवाह के खिलाफ अभियान पर भड़के ओवैसी, पूछा- जिनकी शादी हो चुकी है, उन लड़कियों का आप क्या करेंगे?

Sat, 04 Feb 2023 09:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Feb 2023 09:42 PM IST
सार

ओवैसी ने कहा कि जिनकी शादी हो चुकी है उन लड़कियों का आप क्या करेंगे? उनकी देखभाल कौन करेगा? आपने (असम सरकार) 4,000 मामलें दर्ज किए। आप नए स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं? असम में भाजपा की सरकार मुसलमानों के प्रति पक्षपाती है।

विज्ञापन
Assam Action under child marriage Law Asaduddin Owaisi targets Himanta Biswa Sarma government Updates
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम सरकार पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, असम में 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से विवाह करने वालों के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। 14-18 साल की लड़कियों से विवाह करने वालों के खिलाफ बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और विवाह को अवैध घोषित किया जाएगा। अगर लड़के की उम्र भी 14 साल से कम होगी तो उसे सुधार गृह भेजा जाएगा।

विज्ञापन


एआईआमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए लोगों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने कहा कि लड़कों की गिरफ्तारी के बाद शादीशुदा लड़कियों का क्या होगा? उनकी देखभाल करने वाला कौन रहेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि असम की भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ है।
विज्ञापन


ओवैसी का कहना था कि असम में पिछले 6 साल से बीजेपी की सरकार है। यह सरकार की विफलता है। इस तरह की गिरफ्तारियां करके आप एक और मुश्किल खड़ी कर रहे हैं, जो शादी हो चुकी हैं, उन लड़कियों का क्या करेंगे आप? कौन देखभाल करेगा उनकी? असम में भाजपा की सरकार मुस्लिमों के खिलाफ है। उन्होंने ऊपरी असम में भूमिहीन लोगों को जमीन दी, लेकिन निचले असम में ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि असम में बाल विवाह के आरोप में अब तक 2211 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। असम में गुवाहाटी, विश्वनाथ, ग्वालपारा, करीमगंज, मोरी गांव, बोंगाईगांव और जोरहाट में कार्रवाई की गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश में बाल विवाह से संबंधित 4,074 केस दर्ज किए गए, जबकि 8,134 लोगों की पहचान की गई है। आज सुबह तक 2,211 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। हमें लगभग 3,500 लोगों को गिरफ्तार करना होगा।


असम पुलिस के मुताबिक, बाल विवाह के मामलों के संबंध में राज्य भर में अब तक 4,074 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 2,258 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से एक सूची जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि किस जिले से कितने लोग बाल विवाह के मामलों में गिरफ्तार किए गए हैं। 



अभियान 2026 के असम विधानसभा चुनावों तक जारी रहेगा: हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य पुलिस द्वारा पिछले दिन से शुरू किया गया बाल विवाह के खिलाफ अभियान 2026 में अगले विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। पुलिस के मुताबिक, बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के लिए शनिवार तक राज्य में 2,250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्यभर में बाल विवाह के खिलाफ दर्ज 4,074 प्राथमिकी के आधार पर अब तक कुल 2,258 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विश्वनाथ में अब तक कम से कम 139 लोगों को, इसके बाद बारपेटा में 128 और धुबरी में 127 लोगों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed