असम : जादू-टोना करने के संदेह में दो लोगों की हत्या, सिर काट आग के हवाले किए शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के कारबी आंगलोंग जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक महिला सहित दो लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर उनके शवों के सिर काट उन्हें आग के हवाले कर दिया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने दोनों पर 'काला जादू' करने का आरोप लगाया था, जिससे उनके अनुसार डोकमोका थाना क्षेत्र के रोहिमापुर गांव में एक किशोरी की मौत हो गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक देबजीत देउरी ने बताया कि घटना गुरुवार को कुछ स्थानीय लोगों के शिकायत करने के बाद सामने आई। इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि रोहिमापुर गांव में 29 सितम्बर को मौत से एक दिन पहले किशोरी रश्मि गौर ने गांव के दो लोगों का नाम लिया था और दावा किया था कि उनके ‘काला जादू’ करने की वजह से वह बीमार पड़ गई। गौर की मौत के तीसरे दिन एक अन्य लड़की ने गांव के मुखिया के घर उन्हीं दोनों पर उस पर ‘काला जादू’ करने और इस वजह से उसके बीमार पड़ने का दावा किया था।
देउरी ने कहा, 'गांववालों ने इसके बाद रामवती और बीजॉय गौर की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उनके शव पास ही एक पहाड़ी पर ले गए। वहां उन्होंने रश्मि गौर के अंत्येष्टि स्थल के पास उनके सिर काट उन्हें आग के हवाले कर दिया।'
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कार्यकारी मजिस्ट्रेट जिंटू बोरा ने घटना स्थल का दौरा किया और मिट्टी के नमूनों के अलावा चिता से अवशेष एकत्र किए। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दो महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हथियार भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।
नौ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने कहा, नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। अन्य को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।'
Assam: A man & a woman were allegedly thrashed & burnt alive by a mob over suspicion of practicing witchcraft in Karbi Anglong yesterday.
— ANI (@ANI) October 2, 2020
Police say, "Nine accused have been arrested, all confessed their crime, others will be arrested soon. Further investigation underway." pic.twitter.com/nhLOWmK8nu