फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: 181 DNLA militants laid down arms in Dima Hasao CM Himanta Biswa Sarma termed it a historic day

Assam: दिमा हसाओ में 181 डीएनएलए उग्रवादियों ने हथियार डाले, CM हिमंत बिस्व सरमा ने ऐतिहासिक दिन करार दिया

Sat, 28 Oct 2023 04:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, हाफलोंग/गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, हाफलोंग/गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Oct 2023 04:32 PM IST
सार

दिमा हसाओ जिले के मुख्यालय हाफलोंग में जिला खेल संघ मैदान में एक समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, दिमा हसाओ स्वायत्त परिषद के प्रमुख देबोलाल गार्लोसा, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह और कई मंत्री, शीर्ष पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Assam: 181 DNLA militants laid down arms in Dima Hasao CM Himanta Biswa Sarma termed it a historic day
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के 181 विद्रोहियों ने शनिवार को दक्षिण असम के दिमा हसाओ जिले में असम के मुख्यमंत्री के समक्ष हथियार डाल डाले। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सभी का स्वागत करते हुए इसे एक ऐतिहासिक दिन करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के निर्माण के मिशन में शामिल हुए हैं, उनका मुख्यधारा में हार्दिक स्वागत है। यह क्षेत्र में शांति बहाली के लिए मील का पत्थर साबित होगा। डीएनएलए उग्रवादियों ने समारोह में एके-सीरीज़ राइफलें, एम16 राइफलें और ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार जमा किए।
विज्ञापन


इसके लिए दिमा हसाओ जिले के मुख्यालय हाफलोंग में जिला खेल संघ मैदान में एक समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सरमा, दिमा हसाओ स्वायत्त परिषद के प्रमुख देबोलाल गार्लोसा, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह और कई मंत्री, शीर्ष पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएनएलए उग्रवादियों का आत्मसमर्पण असम और देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि सरकार दिमासा लोगों के विकास और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और जिन डीएनएलए कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है, उन्हें समाज में फिर से शामिल होने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि डीएनएलए का गठन 2019 में हुआ था और यह असम में एक अलग दिमासा मातृभूमि के लिए लड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed