Asian Games: पहली बार विजेता सशस्त्र बल कर्मियों को नकद पुरस्कार, स्वर्ण पदक जीते खिलाड़ी को मिलेंगे 25 लाख
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले वर्ष के इन खेलों में रक्षा बलों के 51 खिलाड़ियों ने पदक जीते थे। इनमें से सात पैरा एथलीट हैं। इन 44 एथलीटों में से नौ ने स्वर्ण, 18 ने रजत और 17 ने कांस्य पदक जीते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले वर्ष सितंबर-अक्तूबर के दौरान चीन के हांगझोऊ में हुए 19वें एशियाई खेलों और चौथे एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बल कर्मियों के लिए नकद पुरस्कारों की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्वर्ण पदक विजेताओं को 25 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 15 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा कि कई रक्षा सेवाओं के इन एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया है। अन्य एथलीटों को प्रोत्साहित करने के लिए 2023 के खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
51 ने जीते थे पदक
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले वर्ष के इन खेलों में रक्षा बलों के 51 खिलाड़ियों ने पदक जीते थे। इनमें से सात पैरा एथलीट हैं। इन 44 एथलीटों में से नौ ने स्वर्ण, 18 ने रजत और 17 ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा एशियाई पैरा खेलों में एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सशस्त्र बल कर्मियों के लिए पहली बार घोषित ये नकद पुरस्कार इन एथलीटों को पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 के क्वालीफाइंग इवेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे।