फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnaw said Mobile production increased 22 times in the country

आत्मनिर्भर भारत: अश्विनी वैष्णव बोले- देश में 22 गुना बढ़ा मोबाइल का उत्पादन, 12 लाख रोजगारों का सृजन

Sat, 16 Dec 2023 06:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 06:35 AM IST
सार

वैष्णव ने इसके साथ ही कहा कि इसके जरिये प्रत्यक्ष और परोक्ष 12 लाख रोजगार सृजित हुए हैं। उन्होंने पोस्ट में ग्राफिक्स भी साझा किया है, जिसमें 2014-15 में 18,900 करोड़ उत्पादन दिखाया गया है, क्रमवार बढ़ते हुए यह 2023-24 में 4,16,700 करोड़ पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw said Mobile production increased 22 times in the country
Ashwini Vaishnaw - फोटो : x.com

विस्तार

देश ने 'आत्म निर्भर भारत' अभियान के तहत मोबाइल फोन उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि मोबाइल फोन उत्पादन के क्षेत्र में भारत ने 22 गुना वृद्धि हासिल की है।

विज्ञापन

वैष्णव ने इसके साथ ही कहा कि इसके जरिये प्रत्यक्ष और परोक्ष 12 लाख रोजगार सृजित हुए हैं। उन्होंने पोस्ट में ग्राफिक्स भी साझा किया है, जिसमें 2014-15 में 18,900 करोड़ उत्पादन दिखाया गया है, क्रमवार बढ़ते हुए यह 2023-24 में 4,16,700 करोड़ पर पहुंच गया। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले 99 फीसदी से अधिक मोबाइल फोन देश में निर्मित किए जाते हैं। जबकि एक दशक पहले तक 98 फीसदी मोबाइल फोन आयात होते थे। वैष्णव ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रघुराम राजन पर उनके बयान कि भारत में मोबाइल का निर्माण नहीं हो रहा, के लिए चुटकी ली थी। ब्यूरो

विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि हो सकता है रघुराम राजन भविष्य में चिदंबरम बनना चाहते हों। उन्होंने कहा, जब कोई व्यक्ति ईमानदारी खो देता है और मैदान में उतरे बिना, दूसरों के लिए खेलते हुए राजनेता बनने की कोशिश करता है, तो यह पाखंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed