Vande Bharat: रेल मंत्री बोले- 2024 तक दौड़ेंगी हाइड्रोजन ट्रेनें, वंदे भारत में स्लीपर क्लास पर भी काम शुरू
उन्होंने कहा कि जून के अंत तक पूरे देश को वंदे भारत से जोड़ दिया जाएगा। मंत्रालय 400 वंदे भारत का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को भी जल्द ही वंदेभारत की सौगात दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के शहर हावड़ा पहुंचने पर वंदे भारत का भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को ओडिशा को पहली वंदे भारत मिली, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। दोपहर को पुरी से चली वंदे भारत का रात करीब 9.20 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं पुरी से हावड़ा तक का सफर किया। इससे पहले बंगाल में ट्रेन ने खड़पुर में प्रवेश किया, जहां ट्रेन का जबरदस्त स्वागत किया गया।
PM @narendramodi Ji is building a strong foundation for a brighter future. pic.twitter.com/V5ZxV0VX1P
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 18, 2023विज्ञापन
इस मौके पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेल मंत्रालय हाईड्रोजन ट्रेन पर काम कर रहा है। 2024 तक भारत में हाईड्रोजन ट्रेन का ट्रालय शुरू करेगा। देश में 2024 तक हाइड्रोजन रेल चलेंगी। इसके साथ ही रेल मंत्री ने कहा कि पांच सौ किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए मंत्रालय वंदे भारत में स्लीपर की भी योजना पर काम कर रहा है। बहुत जल्द लोग वंदे भारत में लोग स्लीपर क्लास का भी आनंद उठाएंगे।
A glimpse of the celebration at Puri Railway Station today. #VandeBharat pic.twitter.com/7vC8n7GP68
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 18, 2023
उन्होंने कहा कि जून के अंत तक पूरे देश को वंदे भारत से जोड़ दिया जाएगा। मंत्रालय 400 वंदे भारत का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को भी जल्द ही वंदेभारत की सौगात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को देश की राजधानी से जोड़ने के लिए बड़ी रेल परियोजनाओं पर काम हो रहा है।
वंदेभारत ट्रेन, आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय, दोनों का प्रतीक बन रही है: पीएम @narendramodi जी
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) May 18, 2023
Thankful to Hon’ble PM for flagging off Puri-Howrah #VandeBharatExpress.#RailInfra4Odisha pic.twitter.com/zvv9a1KBbc