फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwamedha Yagya organized by World Gayatri Pariwar pm modi video conference

PM Modi: गायत्री परिवार के अश्वमेघ यज्ञ में वर्युअली शामिल हुए PM मोदी, कहा- यह सामाजिक संकल्प का एक महाअभियान

Sun, 25 Feb 2024 10:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 25 Feb 2024 10:44 AM IST
सार

पीएम मोदी ने बताया कि गायत्री परिवार का कोई भी आयोजन इतनी पवित्रता से जुड़ा होता है कि उसमें शामिल होना अपने आप में सौभाग्य की बात होती है। आज गायत्री परिवार का अश्वमेध यज्ञ सामाजिक संकल्प का एक महाअभियान बन चुका है। 

विज्ञापन
Ashwamedha Yagya organized by World Gayatri Pariwar pm modi video conference
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फेरेंस के जरिए विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित अश्वमेघ यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने गायत्री परिवार का अश्वमेध यज्ञ को सामाजिक संकल्प का एक बहुत बड़ा अभियान बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह अभियान लाखों युवाओं को नशे के जाल से छुटकारा दिलाएगा। वे देश के लिए काम करते हैं। युवा ही हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं। इस अमृत काल में 'विकसित भारत' बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताई खुशी
पीएम मोदी ने बताया कि गायत्री परिवार का कोई भी आयोजन इतनी पवित्रता से जुड़ा होता है कि उसमें शामिल होना अपने आप में सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "मुझे खुशी है कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अश्वमेध यज्ञ का हिस्सा बन रहा हूं।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "आज गायत्री परिवार का अश्वमेध यज्ञ सामाजिक संकल्प का एक महाअभियान बन चुका है। इस अभियान से लाखों युवा नशे और व्यसन से कैसे बचेंगे, उसकी एक असीम ऊर्जा राष्ट्र के निर्माण में काम आएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा व्यक्ति का जीवन तबाह कर देती है: पीएम मोदी
पीएम मोदी का मानना है कि नशा एक ऐसी लत होती है जिस पर काबू नहीं पाया गया तो वो उस व्यक्ति का पूरा जीवन तबाह कर देती है। इससे समाज का देश का बहुत बड़ा नुकसान होता है। उन्होंने आगे कहा, "इसलिए ही हमारी सरकार ने 3-4 साल पहले एक राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की थी।"

हम अपने देश के युवा को जितना बड़े लक्ष्य से जोड़ेंगे, उतना ही वो छोटी-छोटी गलतियों से बचेंगे। आज देश विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रहा है। आज देश आत्मनिर्भर होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की युवा शक्ति का पूरा लाभ उठाने के लिए सरकार ने भी मेरा युवा भारत नाम से बहुत बड़ा संगठन बनाया है। सिर्फ तीन महीने में ही इस संगठन से करीब-करीब डेढ़ करोड़ युवा जुड़ चुके हैं। इससे विकसित भारत का सपना साकार करने में सही उपयोग हो सकेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed