{"_id":"65f7f8e8b0a514b2cf030b67","slug":"ashok-chavan-target-rahul-gandhi-on-his-remark-in-maharashtra-rally-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: 'उनका दावा बेबुनियाद, मैं सोनिया गांधी से मिला भी नहीं', राहुल के बयान पर बिगड़े भाजपा नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: 'उनका दावा बेबुनियाद, मैं सोनिया गांधी से मिला भी नहीं', राहुल के बयान पर बिगड़े भाजपा नेता
Mon, 18 Mar 2024 02:08 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:08 PM IST
सार
चव्हाण ने कहा कि 'राहुल गांधी ने रविवार को एक रैली में बयान दिया और किसी का नाम नहीं लिया, अगर वह मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं तो यह अतार्किक और बेबुनियाद है।'
विज्ञापन
राहुल गांधी और अशोक चव्हाण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी के दावे पर महाराष्ट्र भाजपा के नेता अशोक चव्हाण ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो दावा कर रहे हैं, वो बेबुनियाद है और वह सोनिया गांधी से नहीं मिले थे। अशोक चव्हाण ने बीते दिनों ही कांग्रेस की सदस्यता छोड़कर भाजपा का सदस्यता ली थी। रविवार को मुंबई की रैली के दौरान राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए दावा किया था कि 'महाराष्ट्र के एक नेता ने उनकी मां के सामने रोते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वे इस ताकत से नहीं लड़ सकते और वह जेल नहीं जाना चाहते।'
अशोक चव्हाण ने जारी किया वीडियो संदेश
राहुल गांधी के इस बयान को अशोक चव्हाण से जोड़कर देखा गया क्योंकि हाल ही में वही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं और आदर्श हाउसिंग घोटाले में उनका भी नाम शामिल है। अशोक चव्हाण ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी ने रविवार को एक रैली में बयान दिया और किसी का नाम नहीं लिया, अगर वह मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं तो यह अतार्किक और बेबुनियाद है। सच तो यह है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने तक मैं पार्टी मुख्यालय में काम कर रहा था। मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और कुछ देर बाद पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। तब तक किसी को नहीं पता था कि मैंने इस्तीफा दे दिया है।'
चव्हाण ने कहा, 'मैं सोनिया गांधी से नहीं मिला। यह कहना बेबुनियाद है कि मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यह चुनाव के दृष्टिकोण से दिया गया एक राजनीतिक बयान है।' भाजपा ने चव्हाण को राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र से टिकट दिया जहां से वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मुंबई की रैली में राहुल गांधी ने कही ये बातें
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रविवार को समापन हो गया। यात्रा के समापन पर विपक्षी गठबंधन की रैली हुई, जिसमें विपक्षी गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि 'हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि शक्ति क्या है। राजा की आत्मा ईवीएम, ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग में बसती है। मैं नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन राज्य के एक बड़े नेता ने कांग्रेस छोड़ी और रोते हुए मेरी मां सोनिया जी से कहा कि मैं शर्मिंदा हूं, मेरे पास इन लोगों, इस शक्ति से लड़ने की ताकत नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता।'

#WATCH | Nanded, Maharashtra: On Congress leader Rahul Gandhi's statement, BJP leader Ashok Chavan says, "He (Rahul Gandhi) has not taken any name, however, if he wants to make any remarks on me, it is illogical and baseless... It is also a lie that I have met Sonia Gandhi in… pic.twitter.com/9jWcfZCCjH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 18, 2024