फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ASEAN Summit: 27 newspapers of ASEAN countries printed PM narendra Modi article in 10 languages 

विदेश के 27 अखबारों ने 10 भाषाओं में छापा PM मोदी का ये आर्टिकल

Fri, 26 Jan 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Jan 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
 ASEAN Summit: 27 newspapers of ASEAN countries printed PM narendra Modi article in 10 languages 
नरेंद्र मोदी आसियान राष्ट्राध्यक्षों के साथ - फोटो : PTI

गणतंत्र दिवस के 70 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब देश में एक साथ दस देशों के प्रतिनिधियों को विशिष्ठ अतिथि बनाया गया। इस गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी आसियान देशों के 27 अखबारों में 10 भाषाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेख प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन


विदेशी अखबारों में इस मौके को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चौथाई दुनिया की दोस्ती बताया है। इसके साथ ही लेख में पीएम मोदी ने भारत और आसियान देशों की दोस्ती को बेहद खास और महत्वपूर्व बताया है। इस बात की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल में ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 69वां गणतंत्र दिवस यादगार मौका रहा। 
विज्ञापन


इस दौरान सभी देशों की साझा संस्कृति और सभ्यतागत संबंधों के जरिए विकसित दोस्ती का असाधारण रूप दिखाई दिया। बताते चलें कि अपने लेख में पीएम ने एक साथ 10 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का गणतंत्र दिवस के मौके पर आना देश के लिए सम्मान की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के इस लेख का शीर्षक 'साझा मूल्य, एक मंजिल' था। इसमें पीएम ने लिखा कि आसियान देशों के साथ साझेदारी भले ही 25 साल पुरानी है, लेकिन भारत के दक्षिणपूर्व एशिया के साथ संबंध दो सदी से ज्यादा पुराने हैं। म्यांमार टाइम्स, वियतनाम न्यूज, जकार्ता पोस्ट, पोस्ट टुडे, बिजनस टाइम्स, तमिल मुरासू और द स्टार जैसे अखबारों में पीएम मोदी के इस लेख को छापा गया है।  


गौरतलब है कि गुरुवार यानी 25 जनवरी को पीएम मोदी ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए आसियान देशों के साथ दक्षिण चीन सागर विवाद पर आपस में प्रभावी तालमेल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया साथ ही सभी देशों ने संवेदनशील समुद्री गलियारे में सागर सुरक्षा और नौपरिवहन की आजादी पर जोर दिया।

भारत ने अपनी शक्ति और विश्व में अपनी हैसियत का नजारा तब भी दिखाया था जब पिछले साल पाक में होने जा रहे सार्क सम्मेलन का ऐसा बहिष्कार कि एक एक कर सभी सार्क देशों ने इसका बहिष्कार किया और आखिरकार पाक सम्मेलन नहीं कर सका था। अब बारी चीन को सबक सिखाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed