फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaram bapu brought to hospital near Mumbai for treatment of heart-related ailment

Asaram Bapu: आजीवन सजा काट रहे आसाराम को दिल संबधी बीमारी के इलाज के लिए मुंबई लाया गया, 11 साल बाद आया बाहर

Wed, 28 Aug 2024 10:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:43 AM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साल 2013 की सितंबर में गिरफ्तार कि गए 83 साल के आसाराम को पूरी पुलिस सुरक्षा के साथ मंगलवार रात करीब आठ बजे खोपोली के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में लाया गया है।

विज्ञापन
Asaram bapu brought to hospital near Mumbai for treatment of heart-related ailment
आसाराम बापू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम बापू मंगलवार को 11 साल बाद जोधपुर सेंट्रल जेल से बाहर आया। दरअसल, उसे दिल संबंधी बीमारी के इलाज के लिए महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली के एक अस्पताल में लाया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा बापू को इलाज कराने की अनुमति देने के दो सप्ताह बाद उसे एक आयुर्वेदिक अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब आठ बजे लाया गया
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि साल 2013 की सितंबर में गिरफ्तार कि गए 83 साल के आसाराम को पूरी पुलिस सुरक्षा के साथ मंगलवार रात करीब आठ बजे खोपोली के एक आयुर्वेदिक अस्पताल के मल्टीडिसप्लीनरी कार्डिएक केयर क्लीनिक लाया गया है। उन्होंने बताया किअगले सात दिन तक अस्पताल में बापू का हृदय संबंधी बीमारी का इलाज चलेगा।
विज्ञापन


यह रखी हैं शर्तें
बता दें, हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को आसाराम को पुलिस हिरासत में महाराष्ट्र के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में सात दिनों तक इलाज कराने की अनुमति दी थी। साथ ही पैरोल देते समय हाईकोर्ट ने कुछ शर्तें रखी थीं, जिसमें यह भी शामिल था कि उनके साथ चार पुलिसकर्मी यात्रा करेंगे, उन्हें अपने साथ दो परिचारक रखने की भी अनुमति थी। उन्हें पुणे में एक निजी कॉटेज में रखा जाएगा और इलाज का पूरा खर्च और आने-जाने के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था में होने वाला खर्च भी उन्हें ही वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात
बाद में, उसे जोधपुर पुलिस की एक टीम और दो अटेंडेंट के साथ फ्लाइट से मुंबई लाया गया। यहां से उसे खोपोली के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के तौर पर अस्पताल में रायगढ़ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 




सजा निलंबित करने की याचिका की जा चुकी है खारिज
एक सितंबर, 2013 को उनकी गिरफ्तारी के बाद यह पहली बार है कि अदालत ने उसकी कोई प्रार्थना स्वीकार की है। स्वास्थ्य के आधार पर सजा निलंबित करने की आसाराम की याचिका को पहले हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed