फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin owaisi will not be able to meetain sabarmati jail administration did not give permission

गुजरात: साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से मिलने पर अड़े थे ओवैसी, प्रशासन ने अनुमति देने से किया इनकार

Mon, 20 Sep 2021 09:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Sep 2021 09:10 AM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से मुलाकात करने वाले थे लेकिन जेल प्रशासन ने मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
Asaduddin owaisi will not be able to meetain sabarmati jail administration did not give permission
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज से अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। लेकिन इस बीच उन्हें एक बड़ा झटका उस समय लगा जब साबरमती जेल प्रशासन ने उन्हें पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस मामले पर प्रशासन ने कहा कि अतीक अहमद सिर्फ परिवार के सदस्यों या फिर अपने आधिकारिक वकील से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में जेल प्रोटोकॉल के अनुसार ओवैसी की अतीक अहमद से मुलाकात संभव नहीं है। 

विज्ञापन


बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी आज एक दिन की गुजरात यात्रा पर आ रहे हैं। वे यहां मुस्लिम समाज के कई नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि ओवैसी इस दौरे के जरिए उत्तर प्रदेश में वोट साधने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


अतीक अहमद की पत्नी भी ले चुकी हैं एआईएमआईएम की सदस्यता
 वहीं इससे पहले ओवैसी ने अतीक अहमद की पत्नी को एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण कराकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा दांव खेलने प्रयास किया गया है। इसके भविष्य में क्या परिणाम होंगे यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन अतीक के इस दांव से सपा की मुश्किलें जरूर बढ़ सकती हैं। मुस्लिमों पर दोनों पार्टियों का फोकस कुछ अधिक ही रहता है। एआईएमआईएम को प्रयागराज में गहरी पैठ रखने वाले अतीक अहमद के समर्थन से सपा की राह मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बार विधायक और एक बार सांसद रह चुका है अतीक अहमद 
माफिया अतीक अहमद इलाहाबाद पश्चिम सीट से लगातार पांच बार विधायक रहा है जो अभी भी एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा सपा के टिकट पर एक बार फूलपुर लोकसभा सीट से संसद में भी पहुंचने में सफल रहा है। वहीं अतीक अहमद के ऊपर योगी सरकार की नजर भी टेढ़ी हो गई है। पिछले एक वर्ष से उसके खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed