आपातकाल: ओवैसी और संबित पात्रा में तू-तू-मैं-मैं, जिन्ना और बच्चे से की एक-दूसरे की तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आपातकाल के विरोध में देशभर में काला दिवस मनाने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस, महात्मा गांधी की हत्या, 2002 में गुजरात में क्या हुआ, 1984 में सिखों का नरसंहार ये स्वतंत्र भारत में हुई दुनिया को हिला देने वाली घटनाएं थीं। ये किसी को भी कभी नहीं भूलना चाहिए।
One should never forget emergency, Mahatma Gandhi assassination, demolition of Babri Masjid, genocide of Sikhs in 1984 & what happened in 2002 in Gujarat. These were earth-shaking events that happened in independent India: Asaduddin Owaisi, AIMIM pic.twitter.com/ZtQU4J8i1q
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 26, 2018
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ओवैसी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि 'आज के राजनीतिक परिदृश्य में मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि ओवैसी नए जिन्ना है। मुस्लिमों को मुख्यधारा से दूर करने और उन्हें तोड़ने के लिए वह हमेशा उत्तेजित रहते हैं। उनकी यह रणनीति बेहद खतरनाक है जिसे वह बार-बार दोहरा रहे हैं।'
संबित के इस बयान पर सदुद्दीन ओवैसी ने करारा हमला बोला, उन्होंने कहा कि 'संबित बच्चे हैं, बच्चों के बारे में नहीं बोलना चाहता। हमारा मुकाबला उनसे नहीं है बल्कि शीर्ष नेताओं से है। मैं कहना चाहूंगा कि जब बड़े बात करते हैं तो बच्चों को बीच में दखल नहीं देना चाहिए।'
बता दें कि भाजपा 25 और 26 जून को देशभर में 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा पूरे देश में काला दिवस मना रही है।