फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi says An atmosphere of fear is being created in the country in Hyderabad

ओवैसी का RSS पर हमला, बोले- मुल्क में खौफ का माहौल पैदा किया जा रहा

Sun, 08 Apr 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sun, 08 Apr 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi says An atmosphere of fear is being created in the country in Hyderabad
- फोटो : ANI

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नाम लिए बगैर इशारों- इशारों में राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ (आरएसएस) और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम अध्यक्ष ने हैदराबाद में शनिवार शाम एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मुल्क में खौफ का माहौल पैदा किया जा रहा है। इस माहौल को पैदा करने में उन लोगों, उन ताकतों की पूरी भूमिका है, जिन्होंने महात्मा गांधी को गोली मारा, जिन्होंने हिंदुस्तान की आजादी में हिस्सा नहीं लिया बाल्कि अंग्रेजों का साथ दिया। 
विज्ञापन

 


ये भी पढे़ं- नाथूराम गोडसे देश का नंबर वन हिंदू आतंकी: असदुद्दीन ओवैसी


गौरतलब है कि इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने नाथूराम गोडसे को देश का नंबर वन हिंदू आतंकवादी बताया था। उन्होंने एक जनसभा के दौरान कहा था कि ऐसा कहने पर यदि पुलिस नोटिस देती है तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने कभी देश का सौदा नहीं किया था और न ही करेंगे लेकिन पिछले 70 सालों से हमें डराया जा रहा है, पर हम डरने वाले नहीं हैं।

 इसके साथ ही पिछले दिनों ओवैसी ने पीएम मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार मुस्लिमों के साथ अन्याय कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती है कि मुस्लिम मुख्यधारा में शामिल हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed