फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi said BJP is raising issue of Uniform Civil Code to get votes in Gujarat elections

Gujarat: ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- गुजरात चुनाव में वोट के लिए समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठा रही

Sun, 30 Oct 2022 02:18 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वडगाम (गुजरात)।
पीटीआई, वडगाम (गुजरात)। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Oct 2022 02:18 AM IST
सार

गुजरात में भाजपा सरकार ने शनिवार को दिन में घोषणा की कि वह राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए सभी पहलुओं का मूल्यांकन करने के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक समिति का गठन कर रही है। राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक के दौरान समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi said BJP is raising issue of Uniform Civil Code to get votes in Gujarat elections
वडगाम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : Twitter@asadowaisi

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात विधानसभा चुनाव में वोट हासिल करने और अपने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठा रही है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने यह भी पूछा कि हिंदू अविभाजित परिवार के लिए मुसलमानों और ईसाइयों को आयकर लाभ से "बहिष्कृत" किया गया, क्या यह समानता के सिद्धांत के खिलाफ नहीं था?

विज्ञापन


यूसीसी लागू करने के लिए समिति गठन के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
दरअसल, गुजरात में भाजपा सरकार ने शनिवार को दिन में घोषणा की कि वह राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए सभी पहलुओं का मूल्यांकन करने के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक समिति का गठन कर रही है। राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक के दौरान समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली कैबिनेट की आखिरी बैठक माना जा रहा है, क्योंकि राज्य चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ओवैसी ने भाजपा पर वोट पाने के लिए ऐसे मुद्दों को उठाने का लगाया आरोप
बनासकांठा जिले के वडगाम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि यूसीसी को लागू करना केंद्र का अधिकार क्षेत्र है, न कि राज्यों का। उन्होंने कहा कि ‘‘क्या यह सच नहीं है कि बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था कि समान नागरिक संहिता स्वैच्छिक होनी चाहिए और अनिवार्य नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल अपने हिंदुत्व के एजेंडे के साथ आगे बढ़ना चाहती है और वोट पाने के लिए चुनाव से पहले इस तरह के मुद्दों को उठाने की उसकी आदत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि एक विधि आयोग ने 2018 में कहा था कि यूसीसी न तो जरूरी है और न ही वांछनीय। उन्होंने पूछा कि "एक मुसलमान के लिए शादी एक अनुबंध है, एक हिंदू के लिए यह हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ जिंदगी है, एक ईसाई के लिए यह 'मैं करता हूं'। यह भारत का बहुलवाद है जिसे अनुच्छेद 25, 26, 14, 19 और 20 के माध्यम से संभव बनाया गया है। क्या कोई यूसीसी अधिनियमित करके अनुच्छेद 29 (जो अल्पसंख्यक समूहों के हितों की रक्षा करता है) के खिलाफ कानून बना सकता है?" 



उन्होंने कहा कि "मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं कि हिंदू अविभाजित परिवार के तहत मुसलमानों और ईसाइयों को आयकर छूट के लाभ से बाहर क्यों रखा गया है? क्या यह समानता के अधिकार के खिलाफ नहीं है?" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed