फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi hits back at Mohan Bhagwat Real problem in country is unemployment not population

मोहन भागवत पर भड़के ओवैसी, बोले- देश में वास्तविक समस्या बेरोजगारी है, न कि जनसंख्या

Sun, 19 Jan 2020 06:50 AM IST
योगेश साहू एएनआई, निजामाबाद
एएनआई, निजामाबाद Published by: योगेश साहू Updated Sun, 19 Jan 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi hits back at Mohan Bhagwat Real problem in country is unemployment not population
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के दो बच्चों की नीति वाले बयान को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस देश में वास्तविक समस्या बेरोजगारी है, जनसंख्या नहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


ओवैसी ने तेलंगाना नगर निगम चुनावों से पहले निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शर्म करें। मेरे दो बच्चे हैं और भाजपा के कई नेताओं के भी दो या दो से ज्यादा बच्चे हैं। आरएसएस ने हमेशा कहा है कि मुस्लिम आबादी को नियंत्रित करना होगा। इस देश की असली समस्या बेरोजगारी है, न कि जनसंख्या। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने भागवत से सवाल किया कि देश में ऐसे कितने युवा हैं, जिन्हें नौकरी मिली। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर नौकरियों की कमी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 में रोज 36 युवाओं ने आत्महत्या की।

 
आज भारत में जनसांख्यिकीय लाभांश किसी अन्य देश में नहीं देखा जा सकता है। आप पांच साल के कार्यकाल में किसी को भी नौकरी नहीं दे सकते। यही कारण है कि आरएसएस 'दो बच्चों की नीति लाने के लिए जोर दे रहा है। भारत की 60 फीसदी आबादी 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों की है।
 
उन्होंने भागवत से पूछते हुए कहा कि आज की रिपोर्ट यह है कि 2018 में रोज 35 बेरोजगारों ने आत्महत्या की है और रोजगार वाले 36 लोगों ने आत्महत्या की है। इस पर आप क्या कहेंगे?


बता दें कि भागवत उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की चार दिवसीय दौरे पर हैं। एक दिन पहले यहां भागवत ने कहा था कि देश के समुचित विकास को सुनिश्चित करने के लिए दो बच्चों के लिए कानून लाया जाना चाहिए। इसे उन्होंने संघ का अगला एजेंडा बताया था।

बोधन और निजामाबाद से चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को एलान किया कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजिलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बोधन और निजामाबाद निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed