कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री पहले बोले- कोरोना से केवल भगवान बचा सकता है, अब दी सफाई
कोरोना वायरस से निपटने में कर्नाटक सरकार के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इस जंग में लगभग हथियार डालते हुए सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने बयान दिया है कि सिर्फ भगवान ही हमें बचा सकता है। इस बयान पर आलोचना होने के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री ने इसे लेकर सफाई दी है।
अपनी सफाई में श्रीरामुलु ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इसमें उन्होंने लिखा, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को संबोधित करते हुए लिखा कि मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया, जिसे लेकर यह मेरा स्पष्टीकरण है। विपक्ष के दावों कि राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या मंत्रियों के बीच समन्वय की कमी, सरकार की लापरवाही और गैरजिम्मेदारी की वजह से बढ़ी है, मैंने कहा कि ये आरोप सच्चाई से बहुत दूर हैं। वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। यह महामारी को नियंत्रित करने के लिए बहुत जरूरी है।
Respected KPCC President @DKShivakumar, This is a clarification regarding my words that have been misinterpreted and misunderstood.
विज्ञापन विज्ञापन
While responding to claims of the opposition that the government's negligence, irresponsibility and the lack of coordination among ministers 1/4 — B Sriramulu (@sriramulubjp) July 16, 2020
अगर हम इस महत्वपूर्ण चरण में असफल हुए तो स्थिति बहुत बिगड़ सकती है। और अगर स्थितियां और बिगड़ीं तो केवल भगवान हमें बचा सकता है। ये सावधानी से इस्तेमाल किए गए शब्द थे। इसे लेकर जनता में दहशत पैदा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में हमारी सरकार 24 घंटे काम कर रही है। यह पूरी दुनिया के लिए मुश्किल स्थिति है और हम सभी महामारी से जंग जीतन के लिए और राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।
इससे पहले राज्य में लगातार फैलते हुए संक्रमण की वजह से हो रही आलोचना पर भी उन्होंने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकना किसी के हाथ में नहीं है। कर्नाटक में कोरोना के मामले 50 हजार तक पहुंच चुके हैं और अब 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था, 'सिर्फ भगवान ही हमें बचा सकता है और हमें खुद ही अपना ख्याल रखना होगा। कोरोना के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। वायरस गरीब और अमीर में कोई भेदभाव नहीं देखता। न ही धर्म, जाति देखता है। केस सौ फीसदी बढ़ना तय है।'
Congress is involved in political mudslinging. It's not fine & it won't help them. It's a crucial time. I request Congress leaders to not indulge in loose talk about the issue. It leads to panic among people. We're ready for punishment if we did anything wrong: B Sriramulu(15.07) https://t.co/8CBISCv2tr
— ANI (@ANI) July 16, 2020
इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद श्रीरामुलु ने कहा कि मंत्रियों या सरकार की आलोचना करना गलत है। उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। आखिर ऐसे समय में हमें कौन बचा जा सकता है? या तो भगवान या फिर लोग खुद सतर्क रहें।
उन्होंने कांग्रेस पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'यह सही नहीं है और न ही इससे उन्हें मदद मिलेगी। यह बहुत ही मुश्किल समय है। मेरी कांग्रेस नेताओं से गुजारिश है कि इस मुद्दे पर बेकार की बातें न करें। इससे लोगों के बीच परेशानी होगी। अगर हमने कुछ गलत किया है, तो हम उसकी सजा भुगतने के लिए तैयार हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.