फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aryan Khan Drugs Case: Shashi Tharoor felt pity, urged people to have empathy in the matter

Aryan Khan Drugs Case: शशि थरूर को आया तरस, बोले- मजे लेने वाले थोड़ी संवेदनशीलता बरतें

Mon, 04 Oct 2021 09:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 04 Oct 2021 09:26 PM IST
सार

आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शाहरुख खान के मजे लेने वालों के प्रति सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 

विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Shashi Tharoor felt pity, urged people to have empathy in the matter
शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

आर्यन खान की गिरफ्तार के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अभिनेता शाहरुख खान के प्रति हमदर्दी प्रकट की है। उन्होंने इस मामले को लेकर अभिनेता के मजे लेने वालों के प्रति कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए उन्हें थोड़ी संवदेनशीलता का परिचय देने की नसीहत दी है।

विज्ञापन


शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि शाहरुख खान के पीछे लोग जिस तरह से पड़े हैं और उनकी परेशानी में मजे ले रहे हैं, उससे उन्हें घृणा होती है। थरूर ने ट्वीट किया, 'मैं मादक पदार्थों का कोई प्रशंसक नहीं हूं और मैंने कभी इन्हें लेने की कोशिश नहीं की, लेकिन जिस तरह से शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर उनके पीछे पड़े लोग उनकी परेशानी में मजे ले रहे हैं, उससे मुझे घृणा हो रही है।' लोकसभा सांसद थरूर ने कहा, 'जरा सहानुति रखें, सार्वजनिक बदनामी बहुत हो चुकी। 23 साल के व्यक्ति को इतना रगड़ना ठीक नहीं है।'
विज्ञापन


बता दें, एनसीबी ने एक जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है। मुंबई की एक कोर्ट ने सोमवार को आर्यन खान सहित तीन आरोपियों की रिमांड सात अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इन तीनों को कोर्ट ने रविवार को एक दिन की रिमांड पर एनसीबी को सौंपा था। यह अवधि पूरी होने पर उन्हें सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर छापेमारी के बाद आर्यन खान, मुनमुन धामेचा और अरबाज मर्चेंट समेत आठ को हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद रविवार को इन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed