फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Aryan khan Drug Case: Narcotics Control Bureau (NCB) admitted that no illegal drugs were recovered from Aryan Khan, hindi news,

Aryan Khan Bail Rejected: एनसीबी के जांच अधिकारी ने किया खुलासा, आर्यन खान के पास से नहीं मिला ड्रग्स

Tue, 05 Oct 2021 08:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Oct 2021 08:30 AM IST
सार

एनसीबी के जांच अधिकारी ने कोर्ट में खुद कबूल किया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Aryan khan Drug Case: Narcotics Control Bureau (NCB) admitted that no illegal drugs were recovered from Aryan Khan, hindi news,
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में रेव पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ा खुलासा किया है। एनसीबी के जांच अधिकारी ने कोर्ट में खुद कबूल किया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पास से ड्रग्स नहीं बरामद हुआ है। न ही उन्हें कोई ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे यह साबित हो सके कि आर्यन खान क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने गए थे। इसके बावजूद एनसीबी अधिकारियों ने आर्यन की तीन की कस्टडी की मांग की, जिस पर कोर्ट ने हामी भर दी। अब उन्हें सात अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहना होगा। इसके अलावा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत अन्य पांच लोगों की भी कस्टडी सात अक्तूबर तक बड़ा दी गई है। 

विज्ञापन


गेस्ट के तौर पर बुलाए गए थे आर्यन खान 
आर्यन खान के वकील सतीश मनशिंदे ने कोर्ट में कहा कि आर्यन खान को बॉलीवुड के चलते स्पेशल गेस्ट के तौर पर क्रूज पर आमंत्रित किया गया था। उनका पार्टी आयोजन से कोई सीधा नाता नहीं था। आर्यन के पास तो शिप का टिकट और बोर्डिंग पास भी नहीं था। उन्होंने कहा कि एनसीबी की पूछताछ में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे साबित हो किया ड्रग्स की खरीद -फरोख्त में आर्यन खान संलिप्त था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रग सिंडिकेट कनेक्शन खंगाल रही एनसीबी
एनसीबी का आरोप है कि आर्यन खान ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके मोबाइल से मिली कुछ चैट्स इस ओर इशारा भी कर रही हैं। ऐसे में एनसीबी क्रूज पार्टी से जुड़े हर तार को तलाश ही है। यही कारण है कि क्रूज पार्टी में आर्यन खान के पास से ड्रग्स न बरामद होने के बाद भी उनकी कस्टडी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed