{"_id":"63f8bf8aadf37eb83d076d34","slug":"arvind-kejriwal-to-sound-aap-poll-bugle-in-karnataka-chhattisgarh-rajasthan-mp-next-month-latest-news-update-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission Election: कर्नाटक-छत्तीसगढ़-राजस्थान और एमपी में ताल ठोकने की तैयारी, केजरीवाल फूंकेंगे चुनावी बिगुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mission Election: कर्नाटक-छत्तीसगढ़-राजस्थान और एमपी में ताल ठोकने की तैयारी, केजरीवाल फूंकेंगे चुनावी बिगुल
Fri, 24 Feb 2023 07:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:15 PM IST
सार
आप पिछले साल पंजाब, गुजरात और गोवा में चुनावी दांव आजमा चुकी है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पिछले साल मार्च में पंजाब में सत्ता में आई थी, वहीं इसने दिसंबर में हुए चुनावों में लगभग 13 फीसदी वोट शेयर के साथ राज्य में पांच सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले महीने कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इन राज्यों में अपनी पार्टी के चुनावी अभियान शुरुआत करेंगे। इन राज्यों में इसी साल चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
'आप' के सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल चार मार्च को कर्नाटक में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव होने अप्रैल-मई में हो सकता है। यहां वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है।
विज्ञापन
इसके बाद केजरीवाल छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। यहां पांच मार्च को कांग्रेस शासित राज्य में आप का चुनावी बिगुल फूंकेंगे। सूत्रों ने कहा कि वह 13 मार्च को कांग्रेस शासित राजस्थान में आप के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। आप नेता 14 मार्च को भाजपा शासित मध्य प्रदेश का दौरा भी करेंगे। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो केजरीवाल चार मार्च, पांच मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च को कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और इन राज्यों में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। आप की एंट्री से इन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव दिलचस्प हो सकता है।
आप पिछले साल पंजाब, गुजरात और गोवा में चुनावी दांव आजमा चुकी है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पिछले साल मार्च में पंजाब में सत्ता में आई थी, वहीं इसने दिसंबर में हुए चुनावों में लगभग 13 फीसदी वोट शेयर के साथ राज्य में पांच सीटें जीतकर गुजरात के भाजपा के गढ़ को तोड़ने में भी कामयाबी हासिल की थी।
आप ने पिछले साल दो विधानसभा सीटें जीतकर गोवा में भी अपनी पकड़ बनाई थी। इन तीन राज्यों में चुनावी प्रदर्शन ने आप के लिए चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने की उम्मीदों को बढ़ाया है।
आप ने घोषणा की है कि वह इस बार कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2018 में पार्टी ने कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 28, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 85, राजस्थान की 200 सीटों में से 142 और मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 208 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई थी।