{"_id":"6382983be707ec01471891ca","slug":"arvind-kejriwal-respond-on-yogi-adityanath-namoona-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: योगी के नमूना कहने पर केजरीवाल आगबबूला, बोले- भाजपा को वोट देना अगर..., देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: योगी के नमूना कहने पर केजरीवाल आगबबूला, बोले- भाजपा को वोट देना अगर..., देखें वीडियो
Sun, 27 Nov 2022 04:20 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:20 AM IST
सार
योगी आदित्यनाथ की "नमूना" टिप्पणी पर, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर को होना है। 89 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। राजनेता एक दूसरे पर खूब टीका टिप्पणी कर रहे है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बिना दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उनको नमूना कह दिया। वहीं इस पर अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंदी राजनीति करार दिया।
विज्ञापन
वहीं योगी आदित्यनाथ की "नमूना" टिप्पणी पर, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने योगी के ट्वीट पर जबाव देते हुए कहा कि अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना।
विज्ञापन
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक चुनावी रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि दिल्ली से एक आम आदमी पार्टी का नमूना आया है, जो आतंकवाद का शुभचिंतक है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करता हैं और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाता हैं...आतंकवाद और भ्रष्टाचार उनके जीवन का हिस्सा है।
विज्ञापन
कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। अपने मुस्लिम वोट बैंक के कारण, कांग्रेस कभी भी हिंदुओं की आस्था का सम्मान नहीं करना चाहती थी। यही कारण था कि कांग्रेस सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के खिलाफ थी।