फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal promises for goa assembly election griha aadhar benefit will be increased

गोवा विधानसभा चुनाव 2022: केजरीवाल का महिलाओं से वादा- जीते तो गृह योजना का लाभ बढ़ाकर करेंगे 2500 रुपये

Sun, 05 Dec 2021 04:23 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Dec 2021 04:23 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने कहा कि गोवा को ऐसा नेता मिला है जो आपके लिए जान दे सकता है। इस लड़ाई को आगे ले जाना है। गोवा की राजनीति को बचाना है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal promises for goa assembly election griha aadhar benefit will be increased
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को घोषणा की कि वह राज्य प्रायोजित योजना  'गृह आधार लाभ' योजना के तहत गोवा में महिलाओं को दिए जाने वाले पारिश्रमिक में वृद्धि करेगी और साथ ही आगामी राज्य विधानसभा में सत्ता में आने पर इसके तहत नहीं आने वाली महिलाओं को भी वित्तीय सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन


गृह आधार लाभ 1500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा ने कहा  महिलाओं के लिए गृह आधार लाभ 1500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह किया जाएगा। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र की राज्य की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि इस योजना के तहत सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसे राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई लड़कियां, जिन्होंने आर्थिक तंगी के कारण कॉलेज छोड़ दिया है, वे अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रति माह 1,000 रुपये का उपयोग कर सकती हैं, जो उनके खातों में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य के बजट का 20 फीसदी भ्रष्टाचार में जाता है: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य का बजट 22,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से लगभग 20 प्रतिशत यानी 4,400 करोड़ रुपये भ्रष्टाचार में जाता है। उन्होंने कहा कि हम इन योजनाओं के वित्तपोषण के लिए इस पैसे को सिस्टम में डालेंगे। आप नेता ने कहा कि गोवा में की गई उनकी सभी गारंटियों का वार्षिक खर्च 1,000 करोड़ रुपये से कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed