{"_id":"62f3291950b20802316c4488","slug":"arvind-kejriwal-in-ahmedabad-gujarat-today-announce-another-pre-poll-guarantee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal: आज गुजरात आएंगे अरविंद केजरीवाल, 2.5 करोड़ लोगों के लिए कर सकते हैं बड़ा एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arvind Kejriwal: आज गुजरात आएंगे अरविंद केजरीवाल, 2.5 करोड़ लोगों के लिए कर सकते हैं बड़ा एलान
Wed, 10 Aug 2022 09:20 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:20 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में टाउन हॉल बैठक करेंगे। इस दौरान वे कोई बड़ा एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल(फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात का दौरा करेंगे और राज्य के लोगों को एक और 'गारंटी' देने की घोषणा करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान अहमदाबाद में टाउन हॉल बैठक करेंगे।
विज्ञापन
गढ़वी ने कहा कि नई 'गारंटी' गुजरात के "2.5 करोड़ लोगों" के लाभ के लिए होगी, जिसकी घोषणा रक्षाबंधन से पहले की जाएगी। बता दें कि केजरीवाल पिछले सप्ताहांत में गुजरात में थे और अपनी पार्टी को राज्य में सत्ता के दावेदार के रूप में स्थापित करने की रणनीति के तहत अक्सर विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक ताकतें हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल के मुफ्त बिजली की गारंटी की घोषणा से लोग उत्साहित: गढ़वी
गढ़वी ने कहा कि केजरीवाल द्वारा (पहले के दौरे के दौरान) मुफ्त बिजली की गारंटी की घोषणा को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं। यहां तक कि भाजपा कार्यकर्ता भी इसे लेकर उत्साहित हैं और पूछ रहे हैं कि भाजपा सरकार ने उन्हें इतनी राहत क्यों नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस तरह की गारंटियों से डर गई है और इसलिए राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव पूर्व घोषणाओं पर सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका का हवाला देते हुए राहत उपायों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बीते रविवार को भी किए थे कई वादे
केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के आदिवासियों के लिए गारंटी की घोषणा की, जिसमें पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) (पेसा) अधिनियम का कार्यान्वयन शामिल है जो ग्राम सभाओं (ग्राम परिषदों) को विशेष रूप से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में विशेष अधिकार देता है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को नौकरी और नौकरी मिलने तक 3,000 रुपये प्रति माह भत्ता की गारंटी भी दी है।