फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal in Ahmedabad Gujarat Today, Announce another pre poll Guarantee

Arvind Kejriwal: आज गुजरात आएंगे अरविंद केजरीवाल, 2.5 करोड़ लोगों के लिए कर सकते हैं बड़ा एलान

Wed, 10 Aug 2022 09:20 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 10 Aug 2022 09:20 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में टाउन हॉल बैठक करेंगे। इस दौरान वे कोई बड़ा एलान कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal in Ahmedabad Gujarat Today, Announce another pre poll Guarantee
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात का दौरा करेंगे और राज्य के लोगों को एक और 'गारंटी' देने की घोषणा करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान अहमदाबाद में टाउन हॉल बैठक करेंगे।

विज्ञापन


गढ़वी ने कहा कि नई 'गारंटी' गुजरात के "2.5 करोड़ लोगों" के लाभ के लिए होगी, जिसकी घोषणा रक्षाबंधन से पहले की जाएगी। बता दें कि केजरीवाल पिछले सप्ताहांत में गुजरात में थे और अपनी पार्टी को राज्य में सत्ता के दावेदार के रूप में स्थापित करने की रणनीति के तहत अक्सर विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक ताकतें हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल के मुफ्त बिजली की गारंटी की घोषणा से लोग उत्साहित: गढ़वी
गढ़वी ने कहा कि केजरीवाल द्वारा (पहले के दौरे के दौरान) मुफ्त बिजली की गारंटी की घोषणा को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं। यहां तक कि भाजपा कार्यकर्ता भी इसे लेकर उत्साहित हैं और पूछ रहे हैं कि भाजपा सरकार ने उन्हें  इतनी राहत क्यों नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस तरह की गारंटियों से डर गई है और इसलिए राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव पूर्व घोषणाओं पर सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका का हवाला देते हुए राहत उपायों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बीते रविवार को भी किए थे कई वादे
केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के आदिवासियों के लिए गारंटी की घोषणा की, जिसमें पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) (पेसा) अधिनियम का कार्यान्वयन शामिल है जो ग्राम सभाओं (ग्राम परिषदों) को विशेष रूप से प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में विशेष अधिकार देता है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को नौकरी और नौकरी मिलने तक 3,000 रुपये प्रति माह भत्ता की गारंटी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed