फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal gave a cheque of one crore rupees to another Corona warrior family

सम्मान: केजरीवाल ने एक और कोरोना योद्धा के परिवार को दी एक करोड़ की राशि, कहा- हर कदम पर देंगे साथ  

Sat, 22 May 2021 03:19 AM IST
Kuldeep Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 22 May 2021 03:19 AM IST
सार

  • दिल्ली सरकार ने कहा है कि परिवार की सहयता केवल एक करोड़ रुपये तक ही सीमित नहीं रहेगी, यह आगे भी जारी रहेगी। इसके एक दिन पूर्व भी दिल्ली सरकार के एक और शिक्षक शिब जी मिश्रा के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहयता राशि सौंपी थी

विज्ञापन
Arvind Kejriwal gave a cheque of one crore rupees to another Corona warrior family
नितिन तंवर - फोटो : twitter

विस्तार

दिल्ली सरकार ने कोरोना सेवा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले एक शिक्षक नितिन तंवर के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहयता राशि दी है। नितिन तंवर कोरोना ड्यूटी करने के दौरान संक्रमित हो गये थे और इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


सरकार ने कहा है कि परिवार की सहयता केवल एक करोड़ रुपये तक ही सीमित नहीं रहेगी, यह आगे भी जारी रहेगी। इसके एक दिन पूर्व भी दिल्ली सरकार के एक और शिक्षक शिब जी मिश्रा के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहयता राशि सौंपी थी।
विज्ञापन


नितिन तंवर के परिवार को सहायता देने के अवसर पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार अपने एक-एक कोरोना योद्धा के साथ खड़ी है। जिन लोगों ने दिल्ली को लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के दौरान अपनी जान गंवाई है, सरकार उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की सहयता केवल एक करोड़ रुपये तक सीमित नहीं रहेगा। इस दौरान परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। इसके आलावा इन परिवारों को दिल्ली सरकार से जारी अन्य सुविधाएं भी दी जायेंगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed