{"_id":"5c95c65cbdec22141b2b5592","slug":"arvind-kejriwal-compared-pm-narendra-modi-to-nazi-leader-adolf-hitler","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- हिटलर की राह चल रहे हैं मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केजरीवाल ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- हिटलर की राह चल रहे हैं मोदी
Sat, 23 Mar 2019 11:08 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना नाजी नेता हिटलर से की है। उन्होंने यह ट्वीट गुरुग्राम में होली के मौके पर एक मुस्लिम परिवार के लोगों की पिटाई के बाद किया। यह विडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें 35-40 हमलावर परिवार के सदस्यों की पिटाई कर रहे हैं। इसी घटना को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने लिखा, 'हिटलर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका खून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के खिलाफ केस करती थी। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?'
विज्ञापन
अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ये वीडियो देखिए। हमारे कौन से ग्रंथ में लिखा है मुसलमानों को मारो? गीता में? रामायण में? हनुमान चालिसा में? ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेश में गुंडे हैं। इनकी पार्टी लुच्चे, लफंगे, गुंडों की फौज है। इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फर्ज है।'
विज्ञापन
गुरुग्राम में हुई घटना में पुलिस ने छह हमलावरों को गिरफ्तार किया है। भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भोंडसी पुलिस थाने में हत्या की कोशिश का भी मामला दर्ज किया है। एक पीड़ित की पहचान शाहिद के तौर पर हुई है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित अपने घर भूप सिंह नगर के बाहर शाम के पांच बजे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी यह घटना घटी। जब पीड़ितों ने भागने की कोशिश की तो हमलावर उनके पीछे गए और उन्हें घर के अंदर जाकर पीटा। उन्होंने शाहिद को तब तक पीटा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया।
हमलावरों ने उनके घर पर पत्थर भी फेंके। शाहिद के पिता मोहम्मद शमशाद का दावा है कि उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें बचाने के लिए नहीं आई और आरोपी उन्हें आधे घंटे तक पीटते रहे।