फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal asked center to draw back its decision about treatment of Coronavirus calling it chaotic

दिल्ली में कोरोना के इलाज के नए नियम पर केजरीवाल को एतराज, बोले- मरीजों की परेशानी बढ़ेगी

Thu, 25 Jun 2020 04:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 25 Jun 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal asked center to draw back its decision about treatment of Coronavirus calling it chaotic
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच टकराव भी तेज हो रहा है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में संक्रमितों को क्लीनिकल असेसमेंट के लिए कोविड-19 सेंटर पर जाना अनिवार्य किए जाने के फैसले को वापस लेने की मांग की है। यह आदेश केंद्र सरकार ने लिया है, जिसमें होम आइसोलेशन से पहले अस्पताल जाना जरूरी किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर मरीजों को जबरदस्ती कोविड सेंटर में रखा जाएगा तो यह उन्हें हिरासत में रखने के समान हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, केंद्र और अन्य संगठन एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ऐसे में वह केंद्र से आदेश वापस लेने की अपील कर रहे हैं। केंद्र के इस फैसले की वजह से व्यवस्था खराब होगी। केजरीवाल ने कहा कि यदि किसी संक्रमित को 103 डिग्री बुखार है तो उसे भी जांच के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लंबी लाइन में लगना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद तय होगा आइसोलेशन का स्थान

क्लीनिकल असेसमेंट में मरीज की जांच होगी और डॉक्टर यह तय करेंगे कि उसे होम क्वारंटीन किया जाए या फिर अस्पताल में भर्ती किया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed