फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arvind kejriwal arrest in liquor policy case delhi people reaction on ed action

Delhi: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या सोचते है दिल्ली वाले? ईडी कार्रवाई पर कहीं ये बड़ी बात

Fri, 22 Mar 2024 03:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 22 Mar 2024 03:45 PM IST
सार

एक व्यक्ति ने बताया कि 'अरविंद केजरीवाल की योजनाओं के साथ बिजली पानी फ्री मिल रहा है। हालांकि हमसे भाजपा वाले कहते है कि ये योजनाएं मोदी जी की है तो भी बढ़िया और अगर 'आप' पार्टी वाले कहते तो भी अच्छा।'

विज्ञापन
arvind kejriwal arrest in liquor policy case delhi people reaction on ed action
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात नई दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। सीएम को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गुरुवार देर रात ईडी के दफ़्तर ले जाया गया है। इस बीच लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


धरना प्रदर्शन से दूरी बनाने की अपील
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का कहना है कि, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। उनके समर्थन में जगह जगह दिल्ली में धरना प्रदर्शन हो रहा है। बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई भी टोपी लगाकर प्रदर्शन में शामिल हो रहे है। मेरी मुस्लिम भाइयों से अपील है कि ऐसे धरना प्रदर्शन से दूरी बनाए रखे। शराब को महजबी इस्लाम ने हराम करार दिया है। किसी तरह के उसके इस्तेमाल,लेन देन और खरीद फरोख्त को या ऐसे काम करने वाले लोगों को इस्लाम मजहब ने हराम और नाजायज करार दिया है। मैं सभी मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि वे ऐसे विरोध प्रदर्शन में भाग न ले और ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखे। ये धरना प्रदर्शन राजनीति के लिए है। इनमें शामिल होने से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कोरोना के समय काफी मदद की
ऑटो चालक गिरधारी यादव का कहना है कि, 'क्या सही है या क्या गलत है ये पकड़ने वाले जाने। लेकिन केजरीवाल ने कोरोना के समय हम लोगों की बहुत मदद की। आज हम लोग दिल्ली में रह पा रहे है। इसमें बहुत हद तक अरविंद केजरीवाल की योजनाओं के साथ बिजली पानी फ्री मिल रहा है। हालांकि हमसे भाजपा वाले कहते है कि ये योजनाएं मोदी जी की है तो भी बढ़िया और अगर आप पार्टी वाले कहते तो भी अच्छा। हम तो दिनभर ऑटो चलाते है और दो वक्त के खाने का बंदोबस्त करते है।' 

महिलाओं के लिए आप सरकार में बहुत काम हुआ
वेस्ट पटेल में रहने वाली कविता शर्मा का कहना है कि,'जब से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में आई हैं। तभी से हम महिलाओं कई योजनाएं लेकर आई है। बसों में यात्रा फ्री, बिजली और पानी फ्री और अब हर माह कुछ राशि भी हमारे खाते में आने वाली हैं। इसके पहले की कांग्रेस सरकार भी हमने देखी । लेकिन महिलाओं के लिए किसी ने इतना कुछ नहीं किया। जितना इस आदमी पार्टी की सरकार ने कहा। आज भले ही सीएम को जेल में ले गए हैं लेकिन आज भी हमारे सगे भाई से बढ़कर है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed