{"_id":"5ff6322c853d0f3cf432f2ae","slug":"arup-kumar-goswami-sworn-in-as-chief-justice-of-andhra-pradesh-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरूप कुमार गोस्वामी ने ली आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरूप कुमार गोस्वामी ने ली आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ
Thu, 07 Jan 2021 03:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अमरावती
एजेंसी, अमरावती
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 07 Jan 2021 03:27 AM IST
विज्ञापन
Andhra pradesh high court
सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके अरूप कुमार गोस्वामी ने बुधवार को आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विजयवाड़ा में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में न्यायमूर्ति गोस्वामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह उनका तबादला आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की जगह हुआ, जो अब सिक्किम स्थानांतरित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास, प्रधान सचिव (राजनीतिक) प्रवीण प्रकाश और अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। इनके अलावा कई मंत्री, हाईकोर्ट के न्यायाधीश और कुछ विधायक भी कार्यक्रम में शामिल थे।
विज्ञापन