फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal villagers saw smoke in mountain on missing IAF An-32 aircraft's route

लापता विमान मामला : ग्रामीणों का दावा, पहाड़ी से गहरा काला धुआं देखा, तलाशी अभियान जारी

Fri, 07 Jun 2019 07:00 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 07 Jun 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
Arunachal villagers saw smoke in mountain on missing IAF An-32 aircraft's route
एएन-32 विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

असम से अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए वायुसेना के लापता विमान एएन-32 का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश के एक गांव के लोगों ने सोमवार को ही एक पहाड़ी से गहरे काले धुएं के गुब्बार को देखने का दावा किया है। विमान सोमवार दोपहर से लापता है और इसमें 8 क्रू सदस्यों समेत 13 लोग सवार थे। अधिकारी ग्रामीणों के दावे की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


लापता विमान की तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सियांग, वेस्ट सियांग, निचले सियांग और शी-योमी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की और उन्हें तलाशी अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उधर, भारतीय वायुसेना ने एएन-32 को खोजने के लिए ग्लोबल 5000 सर्विलेंस एयरक्राफ्ट और नेशनल टेक्नोलॉजी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ) के स्पाई सैटेलाइट (जासूसी उपग्रह) की मदद लेना शुरू की है। साथ ही इस अभियान में नौसेना के स्पेशल रडार एयरक्राफ्ट टोही विमान को भी लगाया गया है, जो मौसम ठीक होने पर शनिवार को दोबारा उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के चीता हेलिकॉप्टर पहले ही खोज में जुटे हैं। वायुसेना ने ट्वीट किया कि एएन-32 को ढूंढने के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमान, सी130, चीता हेलिकॉप्टर, मानव रहित विमान और विशेष सेंसर से लैस एयरक्राफ्ट की मदद ली जा रही है। उपग्रहों और स्थानीय पुलिस-प्रशासन से भी बराबर सहयोग मिल रहा है।

इस बीच अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेश एसबीके सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय को बताया कि तूमबिन गांव के तीन ग्रामीणों ने दावा किया है कि उन्होंने सोमवार दोपहर को सियांग जिले में मोलो गांव की ओर की एक पहाड़ी से गहरा काला धुआं निकलते देखा था। इसकी पुष्टि कराई जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि रूस निर्मित वायुसेना का एएन-32 विमान का असम के जोरहाट से चीन की सीमा से लगते मेचुका के लिए उड़ान भरने के बाद संपर्क टूट गया था। मेचुका अरुणाचल के शी-योमी जिले का मुख्यालय है। सियांग और वेस्ट सियांग प्रशासन द्वारा गठित टीमों में 3 से 4 स्थानीय लोगों को शामिल किया गया है।

ये लोग तूमबिन गांव के नजदीक बायोर आदि पहाड़ी रेंज, मोलो गांव के पास परी आदि पहाड़ी रेंज और मोलो तथा तूमबिन के बीच सिबिर-वीरगोंग पहाड़ी रेंज का चप्पा-चप्पा छानेंगे। अधिकारियों को कहना है कि तलाशी अभियान में लगी टीमों को हर जरूरी मदद की जा रही है। बुधवार को बायोर आदि पहाड़ी रेंज गई टीम बिना कोई खबर हासिल किए वापस आ गई।

पुलिस, सेना और वायुसेना भी कर रहीं तलाश

Arunachal villagers saw smoke in mountain on missing IAF An-32 aircraft's route
एएन-32 विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इस बीच पुलिस, सेना और वायुसेना संयुक्त रूप से लापता विमान की तलाशी में दिनरात लगे हुए हैं। इनकी टीमों ने सियांग जिले के कायिंग और पायूम सर्किल के तहत करीब 2500 वर्ग किलोमीटर के इलाके में अभियान चलाया लेकिन विमान का सुराग नहीं लगा। इतना ही नहीं विमान की तलाश में सेटेलाइट की भी मदद ली जा रही है।

ग्रामीणों से जानकारी देने की अपील

मुख्यमंत्री खांडू ने इलाके के ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उनके पास विमान के संदर्भ में कोई भी जानकारी हो तो वह नजदीकी पुलिस चौकी या प्रशासनिक मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed