अरुणाचल: लापता माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही को खोजने पैदल दस्ता आगे बढ़ा, बछेंद्री पाल ने कही यह बात
तापी (37) अरुणाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। 21 मई 2009 को उड़ान की शुरुआत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले करीब दो सप्ताह से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहयोगी को खोजने के लिए शनिवार को भी हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सके। पैदल खोजी दस्ता जिसमें 34 सदस्य हैं, आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच शनिवार को वेओ गांव पहुंचे एडीसी राजीव चाइदूनी (जिन्हें इस मिशन को देख रहे हैं) ने नोडल ऑफिसर अशोक ताजो और सेना के जवानों के साथ आगे की रणनीति बनाई।
जानकारी देते हुए शनिवार को ईस्ट कामेंग जिले के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के लिए सेना के चार हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं, लेकिन मौसम खराब मौसम के कारण शनिवार को भी सेना के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए। जैसे ही मौसम ठीक होगा, ये हेलीकॉप्टर पर्वतारोहियों को खोजने निकल पड़ेंगे। पैदल दस्तों को भी बारिश के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण यह कहना मुश्किल है कि पैदल खोजी दस्ता कब बेस कैंप तक पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
सुखद खबर की कामना करती हूं: बछेंद्री पाल
मुझे पता चला है कि अरुणाचल प्रदेश के प्रथम एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी पिछले करीब दो सप्ताह से लापता हैं। यह खबर बहुत ही बेचैन करने वाली है। सुनकर हैरान हूं और तापी म्रा और उनके सहयोगी के लिए सुखद खबर की कामना करती हूं। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि मौसम जल्दी से ठीक हो और सब कुछ सुखद हो। भारत की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल ने अमर उजाला से खास बातचीत में यह बात कही।
पाल ने कहा कि ऐसा हमने कई बार देखा है कि कई पर्वतारोही सितंबर महीने के बाद सर्दियों में भी पर्वतारोहण करते हैं। लेकिन इसके लिए पूरी तैयारी और अत्याधुनिक इक्यूपमेंट के साथ पर्तवारोहण करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि बारिश के मौसम में पर्वतारोहण से बचें। क्योंकि मुझे वहां की परिस्थितियों का बहुत ज्ञान नहीं है, फिर भी पूर्वोत्तर में जुलाई के महीने में काफी बारिश होती है। तापी काफी अनुभवी पर्वतारोही हैं, पहले भी वे इस पर्वत पर चढ़ाई का प्रयास कर चुके हैं।
पाल ने कहा, हम सब देशवासी मौसम ठीक होने की कामना करें। सरकार और जिला प्रशासन जिस मुस्तैदी के साथ दोनों को खोजने का प्रयास कर रही है, उन्हें उसमें सफलता मिले। उनके सुखद वापसी की दुआएं मांगे।