{"_id":"630ce67e6d13f7538e2e2fa2","slug":"arunachal-pradesh-missing-mount-everest-climber-will-be-searched-by-helicopter-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश: हैलिकॉप्टर से की जाएगी लापता माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही की खोज, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश: हैलिकॉप्टर से की जाएगी लापता माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही की खोज, जानें पूरा मामला
Mon, 29 Aug 2022 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, ईटानगर
एन. अर्जुन, ईटानगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 29 Aug 2022 09:47 PM IST
सार
तापी (37) प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
विज्ञापन
Mount Everest
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही तापी म्रा पिछले सात दिनों से लापता हैं। जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एक टीम का गठन किया है, जो मंगलवार सुबह हैलिकॉप्टर से उनको और उनके सहयोगी को खोजने जाएगी। इससे पहले तापी म्रा के परिजनों ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से तापी को खोजने में मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत करते हुए ईस्ट कामेंग जिले के डीसी परिमल अभिषेक ने बताया कि हमें इस संबंध में 26 अगस्त को जानकारी मिली। बीमार होकर लौटे एक पर्वतारोही ने जिला मुख्यालय में लौट कर बताया कि तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाउ का पिछले करीब पांच दिनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसके बाद हमने तुरंत बेस कैंप के पास जो अंतिम गांव पड़ता है, वहां के लोगों से संपर्क करके भौगोलिक स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया। क्योंकि यहां से वह स्थान बहुत दूर है। लोगों से जानकारी मिलने के बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मंगलबार सुबह एक टीम हैलिकॉप्टर से तापी और उनके सहयोगी को सर्च करने जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तापी (37) प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
विज्ञापन