{"_id":"5e64c5c08ebc3ef40373223a","slug":"arunachal-pradesh-itanagar-man-spread-fake-news-on-coronavirus-on-facebook-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर कोरोनावायरस को लेकर फैलाई भ्रामक सूचना, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेसबुक पर कोरोनावायरस को लेकर फैलाई भ्रामक सूचना, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Sun, 08 Mar 2020 03:45 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, ईटानगर
पीटीआई, ईटानगर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 08 Mar 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
facebook fake news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले में कोरोनावायरस के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना पोस्ट करने के लिए एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पासीघाट पुलिस थाने में शुक्रवार को जिला चिकित्सा अधिकारी कलिंग दाई द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर सुबु केना शेरिंग के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शेरिंग ने फेसबुक समूह में पोस्ट किया कि कोरोनावायरस पासीघाट पहुंच गया है और दो मरीजों को असम के डिब्रूगढ़ में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि शेरिंग को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन