फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Governor demands Center to create separate IAS cadre for the state

अरुणाचल प्रदेश: राज्यपाल ने की केंद्र से प्रदेश के लिए अलग से आईएएस कैडर बनाने की मांग, जानें पूरा मामला

Fri, 19 Aug 2022 05:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 Aug 2022 05:55 PM IST
सार

केंद्रीय कार्मिक और लोक शिकायत राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान ब्रिगेडियर मिश्रा ने राज्य के लिए अलग आईएएस कैडर के गठन का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Governor demands Center to create separate IAS cadre for the state
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा ने केंद्र सरकार से राज्य के लिए एक अलग भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर तैयार करने का अनुरोध किया है। केंद्रीय कार्मिक और लोक शिकायत राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान ब्रिगेडियर मिश्रा ने राज्य के लिए अलग आईएएस कैडर के गठन का मुद्दा उठाया। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में लोक प्रशासन और सुशासन की मजबूत नींव रखने में पृथक आईएएस कैडर बहुत मददगार होगा।

विज्ञापन


मिश्रा ने मंत्री से आग्रह किया कि पृथक कैडर गठन होने तक अरुणाचल प्रदेश में तैनात होने वाले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का न्यूनतम कार्यकाल कम से कम पांच वर्ष होना चाहिए। अरुणाचल प्रदेश में तैनात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का वर्तमान कार्यकाल तीन साल का है। मिश्रा ने सुशासन पर अमल करने के उद्देश्य से दो-दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए केंद्र की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास पारदर्शिता, ‘सभी के लिए न्याय’ और जनता के अनुकूल सुधारों को लेकर प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करेंगे। मिश्रा ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भावना को बढ़ावा देने के लिए राज्य को विशेष सहायता प्रदान करने का भी केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया। राज्यपाल ने राज्य में लंबित पेंशन मामलों को व्यवस्थित करने में व्यक्तिगत हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed