{"_id":"60eeec508ebc3ebf0b0e2070","slug":"arunachal-pradesh-army-truck-falls-into-gorge-one-jawan-killed-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश : सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश : सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान की मौत, कई घायल
Wed, 14 Jul 2021 07:23 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, ईटानगर।
पीटीआई, ईटानगर।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:23 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में बुधवार की सुबह एक ट्रक खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार सेना के एक जवान की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में बुधवार की सुबह एक ट्रक खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार सेना के एक जवान की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेना का वाहन 11 कर्मियों को लेकर मिजिंग से तुटिंग स्थित सेना के शिविर जा रहा था। तुटिंग के अतिरिक्त उपायुक्त स्टारली जमोह ने बताया कि ट्रक पंगो और तुटिंग के बीच सुबह सात बजकर 10 मिनट पर खायी में गिर गया।
विज्ञापन
सेना के सूत्रों के हवाले से उन्होंने कहा कि 4 सिख लाइट इन्फेंट्री के एक जवान की घटना स्थल पर मौत हो गई। अन्य घायल हो गए जिनमें से चार की हालत नाजुक है। उन्होंने कहा कि सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से नाजुक हालत में चार जवानों की निकाला गया।
विज्ञापन
जमोह ने कहा कि उनमें से एक को असम के तिनसुकिया जिले में दीनजन आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य तीन को गुवाहाटी के आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया है। छह जवानों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें सड़क मार्ग से तुटिंग भेज दिया गया।