फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Police recovered 1.2 kg heroin and arrested supplier along with two others

Arunachal Pradesh: पुलिस ने 2.36 करोड़ रुपये की 1.2 किलोग्राम हेरोइन की बरामद, सप्लायर के साथ दो अन्य गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 02:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Aug 2022 02:51 PM IST
सार

एसपी राहुल गुप्ता ने बताया कि सेप्पा और दीमापुर पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में दीमापुर से हेरोइन के आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Arunachal Police recovered 1.2 kg heroin and arrested supplier along with two others
Drugs - फोटो : Istock

विस्तार

अरुणाचल पुलिस ने तस्करी के लिए लाई जा रही 1.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने बताया, हेरोइन की कीमत करीब 2.36 करोड़ रुपये है। यह हेरोइन 28 अगस्त को बरामद हुई थी। अब इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 
इस मामले में पूर्वी कामेंग के सेप्पा के एसपी राहुल गुप्ता ने बताया कि सेप्पा और दीमापुर पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में दीमापुर से हेरोइन के आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की गई है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।  

विज्ञापन


असम में 4700 किलो गांजा बरामद 
इसके अलावा असम के करीमगंज जिले से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी है। मंगलवार को एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को 4700 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है। चुरैबाड़ी थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान यह बरामदगी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, आरोपी त्रिपुरा से ट्रक में छिपाकर गांजा लाए थे और उसे रबर शीट के नीचे दबाया गया था। ट्रक चालक ने नाकेबंदी देखकर वाहन रोक दिया। ट्रक की तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया, ट्रक चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया, मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed