फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal CM slams Mamata for 'irresponsible' remarks on northeast

Arunachal: ममता बनर्जी की टिप्पणी पर बरसे पेमा खांडू, कहा- TMC सुप्रीमो की 'अराजकता की राजनीति' हुई उजागर

Fri, 30 Aug 2024 03:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 30 Aug 2024 03:52 PM IST
सार

Arunachal: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के उस बयान की अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने आलोचना की है, जिसमें टीएमसी सुप्रीमो ने कहा था कि अगर बंगाल को जलाने की कोशिश की गई तो अन्य पड़ोसी राज्य भी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
Arunachal CM slams Mamata for 'irresponsible' remarks on northeast
ममता बनर्जी की टिप्पणी पर बरसे पेमा खांडू - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'गैरजिम्मेदाराना' टिप्पणी के लिए जमकर आलोचना की है। दरअसल 28 अगस्त को कोलकाता में तृणमूल छात्र शाखा की रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बंगाल जला तो, असम, उत्तरपूर्व, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी प्रभावित होंगे। इस पर पलटवार करते हुए सीएम पेमा खांडू ने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सुप्रीमो की टिप्पणी ने उनकी 'अराजकता की राजनीति' को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन


'TMC सुप्रीमो की 'अराजकता की राजनीति' उजागर'
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पूर्वोत्तर क्षेत्र पर की गई हालिया टिप्पणी गैर-जिम्मेदाराना थी और देश की एकता की भावना के खिलाफ थी। इस दौरान सीएम पेमा खांडू ने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सुप्रीमो की टिप्पणी ने उनकी 'अराजकता की राजनीति' को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन


राज्य में भारी विरोध प्रदर्शन के बाद ममता ने की थी टिप्पणी
बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की ये टिप्पणी कोलकाता में एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ममता बनर्जी की टिप्पणी उनकी हताशा को दर्शाती है'
वहीं इस मामले में सीएम पेमा खांडू ने एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा, पश्चिम बंगाल की सीएम की तरफ से पूर्वोत्तर पर की गई अप्रिय टिप्पणी बेहद गैर-जिम्मेदाराना है और उनकी हताशा को दर्शाती है। यह उनकी अराजकता की राजनीति को उजागर करती है और हमारे देश में एकता की भावना के खिलाफ है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।


पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोग शांतिप्रिय हैं- सीएम पेमा खांडू
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोग शांतिप्रिय हैं और उन लोगों की कड़ी निंदा करते हैं जो शत्रुता और विभाजन को बढ़ावा देते हैं। सीएम खांडू ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, अब समय आ गया है कि विभाजनकारी बयानबाजी से आगे बढ़कर एक मजबूत, अधिक सामंजस्यपूर्ण राष्ट्र के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed