फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley says, Panama papers probe in on but India won't follow Pak example

पनामा पेपर्स की इनवेस्टिगेशन ऑन, पर 'पाक मॉडल' नहीं अपनाएगा भारत: सरकार

Thu, 10 Aug 2017 09:44 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley says, Panama papers probe in on but India won't follow Pak example
Arun Jaitley
केंद्र सरकार ने कहा कि पनामा पेपर्स में आए नामों की जांच बेहद तेजी से चल रही है। सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है। पर हम पाकिस्तान का मॉडल नहीं अपनाएंगे, जिसमें  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सही प्रक्रिया अपनाए बगैर पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन


देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बैंककारी विनियमन(संसोधन) विधेयक 2017 पर चर्चा के दौरान कहा कि पनामा पेपर्स में खुलासा किये गये सारे खातों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जितनी तेजी से कार्रवाई की है, उतनी किसी और देश की सरकार ने कार्रवाई नहीं की है। हम विदेशी खातों को लेकर तेजी से जांच कर रहे हैं। वित्त मंत्री के जवाब के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
विज्ञापन


अरुण जेटली ने पनामा पेपर के खुलासे के बारे में कहा कि हर खाते की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कानून का शासन है। हमारे यहां पड़ोसी देश की तरह ढांचा नहीं जहां आप लोगों को पहले पद से हटा देते हैं और बाद में उस मामले की सुनवाई करते हैं। वह पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर संकेत कर रहे थे जिन्हें पनामा पेपर के खुलासे के बाद पिछले महीने पद से हटा दिया गया था। इस घटना के संदर्भ में यहां इसी मामले पर जांच की स्थिति के बारे में सदन में सवाल उठाये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सरकार ने कहा कि देश में गैर निष्पादक आस्तियों (एनपीए) के आंकड़े बढ़ रहे हैं, जिनमें अधिकतर पुराने लोन हैं। उनके ब्याज बढ़ने से एनपीए और भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed